{"_id":"6345c7e940252a6ed94aecbe","slug":"illigle-fire-arm-factory-mainpuri-news-agr549932174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर में चल रही थी असलहा फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के घर में चल रही थी असलहा फैक्टरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक पूर्व प्रधान के घर में अवैध असलहा फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि तीन बने तमंचा, पोनिया व कई अधबने तमंचा उपकरण आदि मिले हैं। आरोपियों को मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया है।
मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी राजेश कुमार ने बेवर पुलिस द्वारा असलहा फैक्टरी पकड़े जाने के संबंध में जानकारी दी। बताया कि प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा को सूचना मिली थी कि गांव हुसैनपुर में पूर्व प्रधान कावेंद्र उर्फ बंटू के घर में चोरी छिपे तमंचा बनाए जाने का काम चल रहा है। इस सूचना पर सोमवार की देर रात पुलिस ने दबिश देकर तमंचा बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस को तीन बने तमंचा, पोनिया, कई अधबने तमंचा उपकरण आदि बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कावेंद्र सिंह उर्फ बंटू निवासी गांव हुसैनपुर, राजू निवासी गांव नगला भूपत थाना किशनी और उमेश सिंह निवासी गांव सिनौड़ा थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद बताया। इन लोगों ने बताया कि तमंचा को चार से पांच हजार और पोनिया को आठ से 10 हजार रुपया में बेच देते थे। वह मांग के अनुसार ही तमंचा बनाए जाने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया।