फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Voters at Agra’s Bungalow-46: MLA Reports to CM Yogi

UP: मतदाता सूची में घुसपैठ...क्या बंगला नंबर 45 और 46 में रहने वाले बांग्लादेशी? सीएम तक पहुंचा ये मुद्दा

Tue, 09 Dec 2025 09:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 Dec 2025 09:07 AM IST
सार

छावनी के बंगला नंबर-46 में रहने वालों का मामला सीएम योगी तक पहुंच गया है। अवैध मतदाताओं के नाम काटने के लिए भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेंश ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा है। 

विज्ञापन
Illegal Voters at Agra’s Bungalow-46: MLA Reports to CM Yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा छावनी परिषद के बंगला नंबर 46 में रहने वाले मतदाताओं का मामला सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंच गया। आयुक्त सभागार में बैठक के बाद भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने छावनी क्षेत्र में निवासरत अवैध मतदाताओं के नाम सूची से काटने के लिए सीएम को पत्र सौंपा। पत्र की एक प्रति रक्षा मंत्री को भी भेजी है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने बताया कि दिनांक 27 सितंबर 2016 के उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत छावनी परिषद के वार्ड-2 शहजादी मंडी क्षेत्र के बंगला नं 46 में अवैध रूप से निवास कर रहे मतदाताओं के नाम हटाने हैं। छावनी परिषद के अधिकारी पालन नहीं कर रहे हैं। बंगला नंबर 46 में अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया है। यहां लगभग 450-500 व्यक्ति अवैध रूप से निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह बंगला एआर जोस के नाम था। विभाजन के बाद वह भारत छोड़कर चले गए थे। यह बंगला खाली था। इसी खाली बंगले में अवैध लोगों को छावनी बोर्ड के जनप्रतिनिधि ने बसाया था जिसके पीछे उसका राजनीतिक स्वार्थ था। भाजपा विधायक ने सीएम योगी से अवैध लोगों के नाम कटवाने, अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed