फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal snacks factory running in Karhal, sealed

करहल में चल रही थी अवैध नमकीन फैक्टरी, सील

Fri, 19 Mar 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Illegal snacks factory running in Karhal, sealed
मैनपुरी/करहल। होली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शुक्रवार को करहल में एक अवैध नमकीन फैक्टरी पर छापेमारी की। बिना लाइसेंस के संचालित फैक्टरी को सील करने के साथ ही नमकीन व अन्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

करहल के मोहल्ला बाग वृंदावन में एक नमकीन फैक्टरी अवैध रूप से संचालित होने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं आषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम रेकी कर रही थी। शुक्रवार को टीम ने पूरी तैयारी के साथ उप जिलाधिकारी करहल को संज्ञान देते हुए पुलिस बल के साथ छापेमारी की। यहां टीम को एक घर में नमकीन की फैक्टरी मिली। मैसर्स जेबी नमकीन के नाम से संचालित नमकीन फैक्टरी का संचालन मोहल्ला निवासी संजीव कुमार जैन कर रहे थे।
विज्ञापन

टीम को मौके पर पैक्ड नमकीन भी मिली। यहां से टीम ने प्रिया नमकीन, किट्टू नमकीन और जेबी नमकीन समेत वनस्पति, बूंदी, टोमेटो मसाला और बेसन के कुल सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इसके बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया। अवैध तरीके से बिना लाइसेंस फैक्टरी का संचालन करने और सामान का बिल न दिखा पाने के लिए संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही हैं। टीम में अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार और एसबी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1.40 लाख का सामान भी किया सीज
एफएसडीए की टीम ने छापेमारी के दौरान फैक्टरी में पकड़ा गया नमकीन बनाने का कच्चा माल भी सीज कर दिया। कुल 1.40 लाख रुपये का माल सीज किया गया। इसमें नमकीन के अलावा बड़ी मात्रा में वनस्पति और बेसन शामिल है।

सूचना पर टीम लगातार रेकी कर रही थी। शुक्रवार को छापेमारी के दौरान एक अवैध नमकीन फैक्टरी पकड़ी गई। फैक्टरी सील करने के साथ ही सात नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
डॉ. टीआर रावत, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed