{"_id":"6a66d65142cc64b3870c7ac2","slug":"illegal-retail-market-continues-outside-kaluaram-mandi-despite-official-assurances-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सरकारी आदेश बेअसर, कलुआराम मंडी के बाहर धड़ल्ले से सजा अवैध बाजार; कार्रवाई शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सरकारी आदेश बेअसर, कलुआराम मंडी के बाहर धड़ल्ले से सजा अवैध बाजार; कार्रवाई शून्य
Mon, 27 Jul 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 09:23 AM IST
सार
नियमों के अनुसार मंडी में एक टन से कम का व्यापार प्रतिबंधित है, लेकिन खुलेआम फुटकर बिक्री जारी है। कार्रवाई के आश्वासन के बावजूद अवैध कारोबार, अतिक्रमण, जाम और गंदगी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
कलुआराम मंडी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कलुआराम मंडी में रविवार को भी फुटकर बाजार धड़ल्ले से चला। मंडी के बाहर सड़कों पर अवैध मंडी, ठेल और फड़ सजे रहे। मंडी समिति, नगर निगम और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बसई की कलुआराम मंडी में एक टन से कम का थोक व्यापार अवैध है। इसके बावजूद, मंडी में एक-एक किलोग्राम तक सब्जियां बेची जा रही हैं। बरौली अहीर मंडी से व्यापारियों का धरना खत्म कराते समय कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के समक्ष सिटी मजिस्ट्रेट अमित शुक्ला ने बसई में अतिक्रमण कर सज रही आढ़त और फड़ों पर कार्रवाई के लिए समिति बनाने का आश्वासन दिया था। लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला है। बसई के हालत पहले जैसे ही हैं। स्थानीय लोग हर रोज जाम और गंदगी से परेशान हो रहे हैं।
एक टन से कम व्यापार है अवैध
मंडी सचिव अजय प्रताप सिंह ने बताया कि कलुआराम मंडी में थोक व्यापार ही किया जा सकता है। एक टन से कम का व्यापार अवैध है। अगर ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बरौली अहीर मंडी के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि मंडी समिति अधिकारी अपने वादों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। उन्होंने धरना समाप्त कराने पर आश्वासन दिलाया था कि बसई में अतिक्रमण कर सज रहे अवैध फड़ और आढ़तों को बंद कराया जाएगा। पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।