फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal relationship was made with a girl in the desire to have a boy

Agra News: लड़का पैदा करने की चाहत में युवती से बनाए थे अवैध संबंध

Tue, 13 Jun 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 13 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Illegal relationship was made with a girl in the desire to have a boy
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में दूसरे संप्रदाय की अविवाहित युवती के मां बनने के मामले में मोड़ आ गया है। युवती ने आरोपी युवक और उसकी पत्नी के खिलाफ सहावर थाने में मामला पंजीकृत कराया है।युवती ने आरोपी युवक पर 6 साल से लगातार शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उससे एक लड़का पैदा कराना चाहता था। इसके लिए वह लगातार उसे धन और जमीन देने का लालच दे रहा था। लड़के की चाहत पूरी न होने पर आरोपी ने लड़की को स्वीकार नहीं किया और भाग गया। युवती ने तहरीर में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक रिषिपाल एवं उसकी पत्नी सुनीता के केवल एक बेटी है, लेकिन उसकी एक लड़का होने की चाहत थी। पत्नी गर्भधारण करने में सक्षम नहीं थी। ऐसी स्थिति में युवती को लालच देकर फंसा लिया। युवती ने बताया कि आरोपी युवक के द्वारा उसके कुछ वीडियो भी बना लिए। वह उसकी शादी भी नहीं होने देता था। जबकि युवती के पिता शादी की बात करते थे। युवती ने बताया कि जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया तो उस समय आरोपी युवक भी वहां मौजूद था। जैसे ही उसे बेटी होने की जानकारी मिली तो वह वहां से भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसके भागने के भी कुछ वीडियो बनाए हैं। युवती ने बताया कि वह नवजात बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसने ऐसा नहीं करने दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


- युवती से दुराचार करने वाले आरोपी युवक व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। - जितेंद्र दुबे, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed