{"_id":"6402c5e052bbb090060e8014","slug":"illegal-refilling-game-going-on-in-the-district-with-the-help-of-gas-agencies-kasganj-news-c-25-1-79712-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गैस एजेसियों के सहयोग से जिले में चल रहा अवैध रिफिलिंग का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गैस एजेसियों के सहयोग से जिले में चल रहा अवैध रिफिलिंग का खेल
Sat, 04 Mar 2023 09:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:45 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में चल रहे अवैध रिफिलिंग के कारोबार में गैस एजेसियों की संलिप्तता सामने आई है। विभाग ने अमांपुर में पकड़े गए अवैध गैस रिफलिंग के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई। आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा अमांपुर मोहनपुर मार्ग पर राजेश के घर पर वाहनों में अवैध रिफिलिंग का मामला पकड़ा था। उसके घर से सिलिंडर, रिफिलिंग मशीन, इलेक्ट्रिक कांटा सहित रिफिलिंग से जुड़े समान भी बरामद किया था। टीम ने मामले की गहनता से जांच की। जांच में रिफिलिंग का आरोपी आसपास के लोगों की जान माल को क्षति पहुंचाने में संलिप्त पाए जाने का दोषी पाया गया।
पूछताछ में संचालक ने एटा की गैस एजेंसी से सिलिंडर की सप्लाई किए जाने का खुलासा किया, साथ ही इस कार्य में एक अन्य व्यक्ति द्वारा मदद किए जाने की बात बताई। विभाग ने मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंरी। जिलाधिकारी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके बाद विभाग ने अमांपुर थाना पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अवैध रिफिलिंग के मामले में आरोपी राजेश व दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।