{"_id":"613cec978ebc3eb3a71bf6b7","slug":"illegal-plating-and-colony-making-colonizers-will-be-marked-agra-news-agr507157970","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिह्नित किए जाएंगे अवैध प्लाटिंग व कॉलोनी बनाने वाले कॉलोनाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिह्नित किए जाएंगे अवैध प्लाटिंग व कॉलोनी बनाने वाले कॉलोनाइजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ऊबड़-खाबड़ गलियों और टूटी-फूटी नालियों के कारण पनप रही गंदगी व जलभराव की समस्या से जूझ रहे नगर निगम प्रशासन ने विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है। नगर आयुक्त ने पत्र में शहर के आंतरिक और सीमावर्ती इलाकों में बनी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर प्लाटिंग करने वाले वाले कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई की बात कही है।
डेंगू और वायरल पर अंकुश लगाने में जुटा नगर निगम अब बीमारी फैलने के कारणों पर भी सख्त कार्रवाई करने का मन बना रहा है। निगम क्षेत्र के आंतरिक व सीमावर्ती इलाकों में बनीं अवैध कॉलोनियों और प्लॉटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अवैध कॉलोनी बनाने अथवा अनाधिकृत रूप से प्लॉटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों को चिह्नित कर उनके ऊपर कार्रवाई के लिए नगर निगम की ओर से छह सितंबर को सचिव शिकोहाबाद-फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण को पत्र जारी किया गया है।
---
अवैध कॉलोनी और प्लॉटिंग वाले इलाकों में बीमारी का सर्वाधिक प्रकोप
विकास प्राधिकरण से बिना मानचित्र स्वीकार कराए और अवैध प्लॉटिंग वाले इलाकों छारबाग, नगला पान सहाय, उर्दूनगर, हिमांयूूपुर, मेहताब नगर, जलेसर रोड, नगला बरी और जाटवपुरी क्षेत्र में संक्रामक बीमारी का असर ज्यादा है। सूत्रों की माने तो इन इलाकों में अवस्थापना संबंधी सुविधाएं और नाली-खड़ंजा व सार्वजनिक पार्क निर्माण जैसे कार्यों की जिम्मेदार विभागों द्वारा अनदेखी की गई।
विज्ञापन
---
अवैध रूप से प्लॉट काटने और अवैध कॉलोनियों का निर्माण कराने वाले कॉलोनाइजरों को चिह्नित कराने के लिए विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है। अवैध प्लॉटिंग व कॉलोनी निर्माण करने वालों की संपत्ति जब्त कर अवस्थापना सुविधा विकसित करने का काम किया जाना चाहिए। अवस्थापना संबंधी सुविधाओं का अभाव के कारण ही संक्रामक बीमारी इन इलाकों में ज्यादा फैली।
प्रेरणा शर्मा नगर आयुक्त