फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal occupation of village society's land, demolished after uproar

Agra News: ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा, हंगामे के बाद ध्वस्त

Thu, 08 May 2025 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of village society's land, demolished after uproar
अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करता बुलडोजर।  - फोटो : अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करता बुलडोजर।
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के टिंडौली गांव में मस्जिद के बराबर में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे का प्रयास किया।
विज्ञापन

बुधवार को इसे लेकर बखेड़ा हो गया। गांव में दो संप्रदायों के लोगों के बीच तनाव पैदा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने ग्राम समाज की जमीन पर कराए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया। जमीन को ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया। टिंडौली गांव के रामकुमार पांडेय, भानु प्रताप चौहान, हरिनाथ सिंह चौहान, आनंद सक्सेना, सुभाष यादव, रंजीत यादव आदि ने जिला प्रशासन से शिकायत की कि गांव में मस्जिद के निकट स्थित ग्राम समाज की जमीन पर समुदाय विशेष के तीन भाइयों द्वारा चारदीवारी बनाकर गेट लगा दिया है।
इस काम को पिछले सप्ताह रुकवाया गया। इसके बाद मंगलवार रात में फिर से निर्माण करने लगा। बुधवार को गांव के लोगों में आक्रोश फैल गया। गांव में हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

मौके पर एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों को पुलिस बल के साथ पहुंचना पड़ा। तहसीलदार विशाल यादव और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्रपाल सिंह ने बुलडोजर बुलवा लिया। राजस्व टीम ने अभिलेख खंगालने और पैमाइश के बाद निर्माण को अवैध पाते हुए उस पर बुलडोजर चलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कब्जा कर रहा पक्ष अपने धर्म से संबंधित शिक्षा का परिसर बनवाने के नाम पर कब्जा करना चाहता है। इस पर वे लोग धार्मिक आयोजन भी कराने की फिराक में थे।

पुलिस को मौके से एक रसीद बुक भी बरामद हुई है, जिससे बाहरी स्रोतों से चंदा एकत्र किए जाने के सबूत मिलने की बात सामने आई है।
बहरहाल पुलिस-प्रशासन ने ग्राम प्रधान को जमीन सुपुर्द कर दी है। इसके अलावा एसडीएम सदर अभिषेक कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed