फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal mining: Police seize 3 tractor-trolleys; drivers flee

अवैध खनन : पुलिस ने पकड़ीं 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक भागे

Fri, 09 Oct 2026 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining: Police seize 3 tractor-trolleys; drivers flee
फतेहपुर सीकरी। राजस्थान की से अवैध खनन के पत्थर से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं मिट्टी रेता से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस टीम ने पकड़ा है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से ट्रैक्टरों को छोड़कर चालक भाग गए।
विज्ञापन

भरतपुर के थाना रूपवास की पहाड़ियों से पत्थर खनन एवं रेता मिट्टी खनन करके थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण रास्तों की सड़क से अवैध खनन परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर बुधवार की रात प्रभारी निरीक्षक एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक के नेतृत्व में दो पुलिस टीम राजस्थान क्षेत्र के गांव मिलसिमा से होकर थाना क्षेत्र के गांव डिठवार से सिकरौदा रोड पर पहुंचे। राजस्थान की ओर से अवैध खनन परिवहन करने वाले तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेराबंदी की गई। इससे घबराए ट्रैक्टरों के चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए। अवैध खनन माल से भरे तीनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार अवैध खनन परिवहन में प्रयुक्त वाहनों की रिपोर्ट एसडीएम किरावली के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय आगरा भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed