{"_id":"631a1b8e3ddaf02dd01c64e5","slug":"illegal-mining-in-agra-police-action-over-105-cases-and-32-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Illegal Mining: एक्शन में आई पुलिस, सात दिन में 105 मुकदमे, 32 गिरफ्तार, सरगना पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Illegal Mining: एक्शन में आई पुलिस, सात दिन में 105 मुकदमे, 32 गिरफ्तार, सरगना पकड़ से दूर
Fri, 09 Sep 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:02 AM IST
सार
एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 105 मुकदमे दर्ज कर सौ वाहन जब्त किए गए हैं। 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मुकदमे अवैध खनन, परिवहन और गलत नंबर प्लेट लगाने के संबंध में हैं।
विज्ञापन
अवैध खनन (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान और मध्य प्रदेश से अवैध खनन की बालू, गिट्टी और डस्ट लेकर आने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। 15 दिन में 105 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 100 वाहन जब्त किए, लेकिन इतनी बड़ी कार्रवाई के बाद भी सरगना हाथ नहीं आ सके हैं। पुलिस का दावा है कि सरगना फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश चल रही है।
अवैध खनन को लेकर सैंया और खेरागढ़ क्षेत्र में पुलिस विशेष रूप से कार्रवाई कर रही है। खनन के वाहन पहले हाईवे से होते हुए आते थे, लेकिन अब लिंक मार्ग से भी आ रहे हैं। लिंक मार्ग पर भी पुलिस लगाई गई है। पुलिस ने सबसे पहले कार्रवाई करते हुए 54 डंपर सीज किए थे। इस मामले में 53 मुकदमे दर्ज किए गए थे। आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इन मुकदमों में संचालक बीएस परमार, कंसाना, तोमर और आरएस उपाध्याय को भी नामजद किया। मगर, यह आरोपी अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। इसके बाद भी पुलिस की कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी के लिए लगी पुलिस टीम
एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 105 मुकदमे दर्ज कर सौ वाहन जब्त किए गए हैं। 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मुकदमे अवैध खनन, परिवहन और गलत नंबर प्लेट लगाने के संबंध में हैं। मुख्य सरगनाओं की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम लगी है। वह फरार हो गए हैं। टीम दबिश दे रही है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन