फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illegal marriage homes and coaching centers will be seal in agra

आगरा में सील होंगे 22 बरात घर और 9 कोचिंग सेंटर, कार्रवाई के लिए मांगी गई फोर्स

Fri, 31 May 2019 02:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 31 May 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
illegal marriage homes and coaching centers will be seal in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में मानकों को नजर अंदाज कर बनाए गए बरात घर और कोचिंग सेंटरों को सील करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक जून से शुरू होने वाले अभियान के लिए एडीए ने पर्याप्त पुलिस फोर्स की मांग की है।
विज्ञापन

 
दरअसल, पिछले दिनों एडीए ने फायर सेफ्टी तथा पार्किंग की व्यवस्था न होने वाले बरात घरों को नोटिस दिया था, जिसके बाद कुछ बरात घरों ने तो फायर सेफ्टी और पार्किंग की व्यवस्था कर ली। मगर 22 ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है। 
विज्ञापन


न्यू आगरा के नौ कोचिंग सेंटर आवासीय भवनों में संचालित हो रहे हैं, ऐसे कोचिंग सेंटरों को एडीए ने पिछले दिनों नोटिस दिया था। अब एडीए बारात घर और कोचिंग सेंटरों को सील करेगा। इसको लेकर दो टीमों का गठन किया गया है, जो अलग अलग क्षेत्रों में कल से अभियान चलाने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम एक 
प्रभारी प्रवर्तन त्रिलोकी नाथ, सहायक अभियंता एके सिंह, अवर अभियंता रनवीर सिंह, यूएन पांडेय, राजीव गोविल, पंकज शुक्ला, धर्मवीर बंसला, सुपरवाइजर राजनलाल, सुलेन्द्र सिंह, रामगोपाल शर्मा, संजय जोशी शामिल हैं। 

टीम दो 
संयुक्त सचिव सोमकमल सीताराम, सहायक अभियंता अुनराग चौधरी, अवर अभियंता राजकपूर, केके सरावगी, मनोज मिश्रा, एपी राव, केपी सिंह, सुपरवाइजर जे शिव, मनोज कुमार,हरीबल्लभ, प्रमोद शर्मा, जगदीश बघेल शामिल हैं। 

आगरा विकास प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव केपी सिंह ने बताया कि जो बरात घर और कोचिंग सेंटर मानकों को नजर अंदाज कर चल रहे हैं। उनको सीज किया जाएगा। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

इन बरात घरों को किया जाएगा सील

- लीला गार्डन फतेहाबाद रोड। 
- एमएमआईजी ताजनगरी फेस 1 ताजगंज।
- जलसा बरात घर फतेहाबाद रोड। 
- पीएस गार्डन, सिल्वर सिटी ग्वालियर रोड।
- आरके पैलेस नगला मकटोला ग्वालियर रोड।
- गोविंद रिसोर्ट्स डिफेंस सिटी।
- माहेश्वरी गार्डन, ताजनगरी फेस टू। 
- नारायण गार्डन फतेहाबाद रोड। 
- प्रकाश फार्म हाउस फतेहाबाद रोड। 
- फजल गार्डन एमाडा प्लाजा फतेहाबाद।
- अमर गार्डन मुगल होटल के बराबर। 
- सदाशिव गार्डन कहरई रोड।
- रामचन्द्र फार्म हाउस शमसाबाद रोड।
- चौधरी गार्डन आकाशवाणी के सामने।
- शिव वाटिका विवाह स्थल जगजीत नगर।
- गोपी वाटिका जगजीत नगर।
- पचौरी गार्डन फतेहाबाद रोड। 
- अकबर गार्डन। 
- विनायक वाटिका मैरिज होम। 
- लोटस गार्डन। 
- लोटस गोल्ड बैंकट हॉल तोरा चौकी के पास। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed