फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illegal liquor stolen from police station of etah

थाने से 'चोरी': एटा में कोतवाली देहात से शराब की 1400 पेटियां गायब, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 13 Mar 2021 02:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Mar 2021 02:50 PM IST
सार

  • थाना परिसर में रखी थी तस्करों से बरामद की गई अवैध शराब 
  • 1400 पेटियां गायब, कोतवाल और हेड मोहर्रिर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
illegal liquor stolen from police station of etah
थाना कोतवाली देहात, एटा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां थाना कोतवाली देहात परिसर से अवैध शराब की 1400 पेटियां गायब हो गईं। यह शराब तस्करों से बरामद की गई थी। मामले में कोतवाल और हेड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन

 
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक अलीगढ़ पीयूष मोर्डिया और कमिश्नर अलीगढ़ गौरव दयाल की ओर से शिकायत पर जांच-पड़ताल की गई। जांच में 1400 शराब की पेटियां गायब मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक इंद्रेशपाल सिंह और हेड मोहर्रिर रिसाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि कोतवाली देहात परिसर में तस्करों से बरामद की गई शराब रखी हुई थी, इसके गायब होने की शिकायत आईजी पीयूष मोर्डिया से की गई। आईजी और कमिश्नर ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे थाना परिसर में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने डीएम डॉ. विभा चहल, एडीएम को बुलाकर जांच-पड़ताल कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
आईजी के निर्देश पर एसएसआई एनडी तिवारी की ओर से तहरीर दिलावा कर कोतवाल इंद्रेशपाल और हेड मोहर्रिर रिसाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। आईजी ने मामले की जांच अलीगढ़ में तैनात आईपीएस अधिकारी प्रथम नियुक्ति सीओ विकास कुमार को सौंपी गई है।

जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल ने बताया कि जांच के दौरान पंचायत चुनाव को लेकर जमा कराए जा रहे असलहों में भी कुछ गड़बड़ी मिली है। हेड मोहर्रिर बाहर होने के चलते पूरी जानकारी नहीं जुटाई जा सकी है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

'ठीक से नहीं हुई गिनती'
निलंबित निरीक्षक इंद्रेश पाल सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों की ओर से औचक किया गया। इस दौरान पूर्व में पकड़ी गई शराब की पेटियों की गिनती ठीक से नहीं हो पाई है। अगर सही से गिनती की जाएगी तो शराब की पूरी पेटियां सामने आएंगी। मेरे द्वारा शराब की पेटियां गायब नहीं की गई हैं। उच्चाधिकारियों का जांच में पूरी तरह से सहयोग को तैयार हूं। 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed