{"_id":"61f845700c8db567e474cf63","slug":"illegal-liquor-making-busted-in-yamuna-cachar-of-bamrauli-agra-news-agr5228623194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बमरौली के यमुना कछार में अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बमरौली के यमुना कछार में अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। बमरौली गांव के समीप रविवार की रात पुलिस ने यमुना कछार के जंगल में शराब बनाए जाने का भंडाफोड़ किया। मौके से पुलिस ने 381 लीटर कच्ची शराब, उपकरण आदि बरामद किए। भट्ठियां तोड़कर लहन नष्ट कराया। इस दौरान आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
फतेहाबाद इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बमरौली समीप जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर रविवार की रात पुलिस ने यमुना कछार के जंगल में छापा मारा। वहां दो लोग शराब बनाते दिखाई दिए। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही दोनों कछार में कूदकर भाग निकले।
पुलिस ने मौके से 381 लीटर कच्ची शराब, उपकरण बरामद किए। भट्ठियों को तोड़ने के साथ वहां मिले 165 लीटर लहन को भी नष्ट कराया गया। दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है।