फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal line shifting tweet

कोसमा उपकेंद्र क्षेत्र में भी बिना एस्टीमेट रातों-रात शिफ्ट हुई लाइन

Fri, 03 Jun 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Illegal line shifting tweet
मैनपुरी/घिरोर। घिरोर क्षेत्र में दूसरा मामला है जब कोसमा विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में अवैध तरीके से लाइन शिफ्ट कर दी गई। ट्विटर पर युवक द्वारा शिकायत करने के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों में खलबली मच गई। शिकायत को ट्विटर से हटवा दिया है।
विज्ञापन

पूरा मामला विद्युत निगम के उप खंड बरनाहल के कोसमा उपकेंद्र क्षेत्र का है। यहां घिरोर से करहल जाने वाले मार्ग पर कोसमा चौराहे के पास स्थित एक स्कूल की दीवार के समीप खंभे पर डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन पैनल) लगी थी। डीपी के आगे दुकानों का निर्माण होना है। 29 और 30 अप्रैल को निगम के जिम्मेदारों ने खंभे और बिजली की लाइन को शिफ्ट कर दिया। बिना एस्टीमेट के ही लाइन और पोल को शिफ्ट कर सड़क के किनारे कर दिया गया। मामले की किसी को भनक तक नहीं लग सकी। मामला तब खुला जब विक्रम सिंह नामक युवक ने इसे ट्विटर पर वायरल कर दिया। इससे निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली गई। मामले को दबाने के लिए संबंधित युवक से संपर्क कर शिकायत को ट्विटर एकाउंट से डिलीट करा दिया गया है।
विज्ञापन

ट्विटर एकाउंट पर डाली गई शिकायत संबंधित युवक ने हटा दी है। लाइन और डीपी शिफ्ट किए जाने की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी की जाएगी।
-दिलीप भारती, उप खंड अधिकारी, बरनाहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed