फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Hospital Exposed After Pregnant Woman Dies During Treatment in Agra

UP: 50 हजार लेकर गर्भवती का ऑपरेशन, मौत के बाद खुला अवैध हॉस्पिटल का खेल; चिकित्सकीय सेवाएं बंद

Sat, 16 May 2026 11:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 16 May 2026 11:44 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में बिना लाइसेंस चल रहे उत्तम हॉस्पिटल में गर्भवती महिला की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की सेवाएं बंद कर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Illegal Hospital Exposed After Pregnant Woman Dies During Treatment in Agra
अस्पताल सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

आगरा के यमुनापार क्षेत्र में उत्तम हॉस्पिटल बिना लाइसेंस के चल रहा था। इसमें बीते महीने गर्भवती की मौत होने के बाद पीड़ित कार्रवाई के लिए चक्कर लगाता रहा। उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक तक शिकायत पहुंचने के बाद विभाग हरकत में आया। अवैध रूप से चल रहे अस्पताल में चिकित्सकीय सेवाएं प्रतिबंध कर दिया है। थाना एत्माउदौला को पत्र लिखकर केस दर्ज कर अस्पताल बंद कराने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि टूंडला के उलाऊ स्थित हिरनगांव निवासी सचिन कुमार की शिकायत मिली। इनका आरोप है कि चार माह की गर्भवती पत्नी प्रिया यादव को 15 अप्रैल को ट्रांस यमुना फेज-2 स्थित उत्तम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गर्भपात की बात कहकर 50 हजार रुपये जमा कराए। स्त्री रोग विशेषज्ञ के नाम पर 12 हजार रुपये अलग लिए। 16 अप्रैल को नर्स ने ऑपरेशन कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद स्टाफ ने खून की जरूरत बताई। इसका इंतजाम करने गए, इसी बीच बिना बताए पत्नी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत पर एसीएमओ डॉ. सुशील कुमार से जांच कराई तो उत्तम हॉस्पिटल अंपजीकृत मिला। चिकित्सकीय सेवाएं बंद करा दी हैं। थाना एत्माउदौला प्रभारी को संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं। जल्द ही तथ्य मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed