{"_id":"6145596bbdbff979ae3ba2fa","slug":"illegal-hoardings-still-not-remove-by-nagar-nigam","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवैध होर्डिंग: नगर निगम के यूनीपोल खाली, चौराहों पर होर्डिंग की भरमार, 55 लाख का हर महीने नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध होर्डिंग: नगर निगम के यूनीपोल खाली, चौराहों पर होर्डिंग की भरमार, 55 लाख का हर महीने नुकसान
Sat, 18 Sep 2021 08:43 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 18 Sep 2021 08:43 AM IST
सार
16 हजार में यूनीपोल पर, जबकि अवैध होर्डिंग 2200 रुपये में लगा रहे वेंडर
विज्ञापन
आगरा: संजय प्लेस पर लगा होर्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर की सड़कों पर बेतरतीब और खतरनाक ढंग से लगाए गए अवैध होर्डिंगों की भरमार है, लेकिन नगर निगम ने जिन यूनीपोल पर होर्डिंग लगाने की व्यवस्था की है, वह खाली पड़े हैं। शहर में नगर निगम के 450 यूनीपोल लगे हैं, लेकिन इनमें से 150 से ज्यादा खाली पड़े हैं। शहर के अवैध रूप से 63 चौराहों पर 350 से ज्यादा होर्डिंग लगाए गए हैं जो बल्लियों और बिजली विभाग के खंभों का इस्तेमाल करके लगाए गए हैं। अवैध होर्डिंग से नगर निगम को 55 लाख रुपये महीने का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
महज 2200 रुपये में लगा रहे अवैध होर्डिंग
नगर निगम के यूनीपोल पर 16 हजार रुपये में फ्लैक्स लगाए जा रहे हैं। इन यूनीपोल का सालाना टैक्स ही 80,928 रुपये है, जबकि फ्लैक्स निर्माता और वेंडर अवैध रूप से केवल 2200 रुपये से 2500 रुपये के बीच सड़क किनारे होर्डिंग लगा देते हैं। राजनैतिक दलों के नेताओं के शहर में 350 से ज्यादा होर्डिंग लगे हैं, जिनसे नगर निगम को 55 लाख रुपये तक का टैक्स मिल सकता था।
विज्ञापन
उतारे जाएंगे होर्डिंग, अगली बार होगी एफआईआर
शहर में जितने भी अवैध होर्डिंग लगाए गए हैं, वह सभी एक सप्ताह के अंदर उतार लिए जाएंगे। चाहे राजनैतिक संगठनों के हों या सामाजिक संगठनों के, कोई अवैध होर्डिंग नहीं रहेगा। इस बार नगर निगम होर्डिंग उतरवाएगा, लेकिन अगली बार से एफआईआर के साथ जुर्माना भी लगाएगा। - नवीन जैन, मेयर
विज्ञापन
राजनैतिक होर्डिंग्स के लिए नीति बनाएं
राजनैतिक होर्डिंग्स लगाने के लिए नगर निगम को नीति बनानी चाहिए। पांच या 7 दिनों की सीमित अवधि के लिए होर्डिंग की अनुमति दी जाए और उस पर टैक्स लिया जाए। इसकी साइट भी पूर्व निर्धारित हों, जिससे बेतरतीब ढंग से न लगें। -विकलेश यादव, पार्षद
सदन में उठाऊंगा सवाल
विज्ञापन विभाग के अधिकारी अवैध होर्डिंग लगाने वालों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नगर निगम सदन में होर्डिंग से कम हो रही कमाई पर मैं सवाल उठाऊंगा। इतने बड़े शहर में 10 करोड़ के लक्ष्य पर 20 फीसदी भी कमाई नहीं हो रही है। - शिरोमणि सिंह, पार्षद
हटाने का प्रयास किया तो नेताजी लड़ने आ गए
मेरी दुकान के किनारे रात में अवैध होर्डिंग लगा गए, जो तेज हवा के कारण झूलकर मेरी दुकान की दीवार से टिक गया। इसके गिरने से कोई हादसा हो सकता था। हटाने का प्रयास किया तो नेताजी लड़ने के लिए आ गए। -संदीप शर्मा, रामनगर पुलिया
होर्डिंग से ढका पूरा मार्केट
आठ दिन पहले राजनैतिक दल का होर्डिंग लगा दिया गया, उससे पूरे मार्केट को ढक दिया गया। पहले दूर से दुकानें नजर आती थीं, पर अब होर्डिंग की आड़ में छिप गईं। इसके लगने से अव्यवस्थाएं पनपने लगीं हैं। -विकास राजोरिया, जगदीशपुरा
फिरोजाबाद: नहीं थम रहा मासूमों की मौत का सिलसिला, डेंगू-बुखार से पांच और बच्चों ने तोड़ा दम