फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Hoardings Costing Agra 2 Crore Annually No Action Beyond Notices

अमर उजाला अभियान: नोटिस से आगे नहीं बढ़ रही नगर निगम की कार्रवाई, होर्डिंग जस के तस

Sat, 06 Dec 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 Dec 2025 09:43 AM IST
सार

नगर निगम क्षेत्र में होर्डिंग लगाने पर निर्धारित टैक्स देना होता है। चूंकि निगम के पास इन अवैध होर्डिंग का कोई रिकॉर्ड नहीं होता, इसलिए इनसे होने वाले नुकसान का भी आंकलन निगम नहीं करता।

विज्ञापन
Illegal Hoardings Costing Agra 2 Crore Annually No Action Beyond Notices
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा में सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम नोटिस से आगे की कार्रवाई नहीं कर पा रहा। सूरसदन तिराहे से लेकर कचहरी, संजय प्लेस, यमुनापार, फतेहाबाद रोड तक चौराहों-तिराहों को होर्डिंग से पाटकर विज्ञापन एजेंसियां लाखों का मुनाफा कमा रही हैं। इसके बावजूद निगम न तो इन एजेंसियों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूल रहा, न ही होर्डिंग हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में होर्डिंग लगाने पर निर्धारित टैक्स देना होता है। चूंकि निगम के पास इन अवैध होर्डिंग का कोई रिकॉर्ड नहीं होता, इसलिए इनसे होने वाले नुकसान का भी आंकलन निगम नहीं करता। एक अनुमान के मुताबिक निगम को हर साल करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान इन अवैध होर्डिंग की वजह से उठाना पड़ रहा है। नगर निगम समय-समय पर एजेंसियों को नोटिस देकर अपनी खानापूर्ति कर लेता है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने दी थी कार्रवाई की चेतावनी
पिछले हफ्ते नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने कार्रवाई के लिए टीमें भी गठित करने का एलान किया। हालांकि विशेष पुनरीक्षण के चलते एक भी टीम ने कहीं भी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed