फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   illegal factory seal of surgical in Agra

आगरा में अवैध फैक्टरी सील: साढ़े चार करोड़ रुपये का सर्जिकल सामान और मशीनें जब्त

Thu, 01 Jul 2021 09:02 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Jul 2021 09:02 PM IST
सार

औषधि विभाग की टीम ने सर्जिकल सामान बनाने वाली अवैध फैक्टरी में बुधवार को छापा मारा था। गुरुवार सुबह सात बजे तक कार्रवाई चली। यह फैक्टरी चार मंजिला इमारत में चल रही थी। फैक्टरी का मालिक बेसमेंट के गुप्त रास्ते से भाग गया। 

विज्ञापन
illegal factory seal of surgical in Agra
आगरा: सर्जिकल का सामान बनाने वाली फैक्टरी में रखा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के गढ़ी भदौरिया के कृष्णापुरी इलाके में पकड़ी गई चार मंजिला अवैध फैक्टरी से साढ़े चार करोड़ रुपये का सामान मिला है। इसमें पैकिंग मशीनें, फॉइल, कच्चा माल और तैयार सर्जिकल सामान हैं। सामान समेत फैक्टरी को सील कर दिया है। सात सर्जिकल सामान की जांच के लिए नमूने भी लिए हैं।

विज्ञापन

 
औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि सुबह तक फैक्टरी की जांच पूरी हुई। यह चार मंजिला इमारत में चल रही थी। यहां पर 1.25 करोड़ रुपये के तैयार सर्जिकल सामान, 70 लाख रुपये का कच्चा माल और 2.50 करोड़ रुपये की पैकिंग मशीनें मिली हैं। 
विज्ञापन


निरीक्षण में स्ट्रेलाइजेशन मशीन, पांच पैकिंग मशीनें, पेपर फॉइल, यूनिट कार्टन, कैथर प्रिंटर समेत काफी संख्या में खाली कार्टन भी बरामद हुए। फैक्टरी में मेडिकल डिवाइस (मास्क, ग्लव्स, कैथेटर, सैनेटरी नैपकिन, यूरिन कैथेटर) दो मंजिलों में बने गोदाम में कार्टन और कट्टों में भरे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
1.25  करोड़ रुपये का मिला तैयार सर्जिकल सामान
2.50 करोड़ रुपये की हैं पैकिंग-स्ट्रेलाइजेशन मशीन
70 लाख रुपये का सर्जिकल का कच्चा माल
07 सर्जिकल सामान की जांच के लिए नमूने लिये

बेसमेंट के गुप्त रास्ते से भागा आरोपी 
औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक ने बताया कि पूछताछ के दौरान बुधवार रात को फैक्टरी मालिक प्रताप नगर चौराहा निवासी रंजन उर्फ राजन अग्रवाल बेसमेंट से गुप्त रास्ते से बनाई खिड़की से भाग गया है। 

फैक्टरी को सील करते हुए आरोपी के खिलाफ मेडिकल डिवाइस नियमावली  2017 एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली 1945 के अंतरगत मुकदमा दर्ज कराया है। मास्क, ग्लव्स, कैथेटर, सैनेटरी नैपकिन, यूरिन कैथेटर के सात नमूने लेकर लैब जांच को भेजे हैं।  

मौके पर तैयार मिला सर्जिकल सामान
सर्जिकल ग्लव्स : 2.50 लाख जोड़ी
मेडिकेयर ग्लव्स : 3.50 हजार जोड़ी
सर्जिकल मास्क : 20 हजार
सैनेटरी नैपकिन : 31 हजार 
यूरिन कैथेटर :  तीन हजार
नेबुलाइजर मास्क : 1800
डिस्पोजल सिरिंज: 20 हजार
सैनिटाइजर : तीन बोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed