फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal encroachment on government lands demolished by bulldozer in Agra

आगरा में चला बुलडोजर: 36 साल बाद कब्जा मुक्त कराई 25 करोड़ रुपये कीमत की 9.50 एकड़ जमीन

Thu, 30 Jun 2022 10:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jun 2022 10:18 PM IST
सार

आवास विकास परिषद ने 1986 में 9.50 एकड़ भूमि अधिग्रहित की थी। कुछ किसानों ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। 

विज्ञापन
Illegal encroachment on government lands demolished by bulldozer in Agra
अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आवास विकास परिषद ने गुरुवार को हाथरस योजना के तहत यहियापुर कला गांव में 36 साल बाद 25 करोड़ रुपये कीमत की 9.50 एकड़ भूमि कब्जा मुक्त कराई है। 1986 में अधिग्रहण के बाद से ग्रामीणों ने कब्जा नहीं दिया था। 18 मई को उच्च न्यायालय ने आवास विकास परिषद के पक्ष में निर्णय दिया। जिसके बाद जमीन पर कब्जा लिया गया है।

विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता आनंद वीर सिंह के अनुसार 1986 में नौ खसरों में 9.50 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी। 90 फीसदी किसानों ने मुआवजा प्राप्त कर लिया था। कुछ किसान मुआवजा से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने भूमि पर कब्जा कर लिया। जिसके बाद मामला विभिन्न अदालतों में चला। 18 मई 2022 को उच्च न्यायालय ने रिट को खारिज करते हुए आवास विकास को भूमि पर कब्जा लेने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

बुलडोजर से ध्वस्त कराए अवैध कब्जे

गुरुवार की सुबह अधीक्षण अभियंता एवी सिंह के नेतृत्व में आगरा व अलीगढ़ मंडल के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी से जमीन पर हुए कब्जों को ध्वस्त किया। 3800 वर्ग मीटर भूमि का चिह्नांकन कराने के बाद वहां आवास विकास योजना का बोर्ड लगाया गया है। दोबारा अतिक्रमण पर एफआईआर की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनेंगे 300 से अधिक आवास

हाथरस आवासीय योजना के तहत यहां 150 दुर्बल वर्ग के आवास (ईडब्ल्यूएस) और 150 अति मध्यम वर्ग (एलआईजी) आवास बनेंगे। इसके अलावा 150 से 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 25 प्लॉट भी आवास विकास परिषद काटेगी। बृहस्पितवार से यहां काम शुरू हो गया है। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता रजनीश कुशवाह, नवजोत सिंह वर्मा, सस्मित कटियार, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed