{"_id":"6a21e621302576175a08e124","slug":"illegal-construction-stalls-road-work-in-khatipara-agra-news-c-25-1-agr1070-1077165-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खातीपाड़ा में अवैध निर्माण से रुका सड़क का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खातीपाड़ा में अवैध निर्माण से रुका सड़क का काम
विज्ञापन
शिव नगर में इमामवाड़े के पास गाटर वाली गली नंबर-8 में भरा पानी.
आगरा। लोहामंडी क्षेत्र के खातीपाड़ा में सड़क का काम अवैध निर्माण के कारण रुका हुआ है। कई मकान सड़क पर अतिक्रमण करके बनाए गए हैं। नगर निगम ने इन्हें आखिरी चेतावनी दी है। इसके बाद बुलडोजर से इन्हें ढहा दिया जाएगा।
बृहस्पतिवार को नगर निगम के अवर अभियंता हरीओम, क्षेत्रीय पार्षद हेमंत प्रजापति तथा प्रवर्तन दल के अधिकारियों ने खातीपाड़ा क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में बाधा बन रहे पिलर, रैंप आदि अतिक्रमणों को चिह्नित किया गया तथा संबंधित लोगों को अंतिम चेतावनी जारी की गई। यहां सड़क पर मकान, चबूतरे, सीढ़ियां, रैंप और अन्य निर्माण सड़क की निर्धारित चौड़ाई में आ रहे हैं। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि अतिक्रमण ध्वस्त करके सड़क निर्माण कराया जाएगा।
नवलगंज में प्लास्टिक गिलास मिलने पर जुर्माना
आगरा। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम ने नवलगंज में अभियान चलाया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के गिलासों के उपयोग और आसपास गंदगी फैलाने के मामले में लगभग आधा दर्जन ठेकों के खिलाफ कार्रवाई की। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने जुर्माना जमा कराया। टीम ने ठेका संचालकों को निर्देश दिए कि वे प्लास्टिक गिलासों के स्थान पर वैकल्पिक पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग करें तथा अपने प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
विज्ञापन
मनकामेश्वर मंदिर के पास अवैध
निर्माण पर 5 हजार रुपये जुर्माना
आगरा। मनकामेश्वर मंदिर के निकट सार्वजनिक स्थल पर अतिक्रमण कर दुकान का विस्तार करने और पक्का निर्माण कर शटर लगाने के प्रयास को नगर निगम ने रोक दिया। प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया तथा दुकानदार पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। संबंधित दुकानदार अनुज कुमार शर्मा से मौके पर ही पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो नगर निगम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा, जिसका समस्त खर्च भी से अतिक्रमणकारी से वसूला जा सकता है।