कासगंज: बाजरे के खेत में बनाया जा रहा था 'मौत का सामान', भारी मात्रा में हथियार बरामद, एक गिरफ्तार
कासगंज के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाया जा रहा है। जिसके तहत अवैध शस्त्र व कारतूस बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र एवं कारतूस फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्टरी बाजरा के खेत में संचालित हो रही थी। पुलिस ने छापा मारकर मौके से नौ तमंचे, एक रायफल, पांच कारतूस सहित शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार रात को सिकंदरपुर वैश्य के गांव हरौड़ा गांव में छापा मारा। यहां जय सिंह के मकान के पीछे बाजरा के खेत में अवैध शस्त्र एवं कारतूस बनाए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। साथ ही आरोपी जय सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
मौके से 9 तमंचे 315 बोर, 1 रायफल 315 बोर, 10 अधबने तमंचे, 3 बैरल 315 बोर, 4 बैरल 12 बोर, 5 कारतूस 315 बोर, 2 कारतूस 12 बोर, 7 खोखा कारतूस 315 बोर, 5 खोखा कारतूस 12 बोर, 4 लकड़ी की बट व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। थाना सिकंदरपुर वैश्य में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
सहावर क्षेत्र में तीन वर्ष से फरार नाबालिग से दुष्कर्म करने का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सहावर क्षेत्र से पिछले तीन वर्ष से एक सामूहिक दुष्कर्म में शामिल पास्को एक्ट का आरोपी राहुल निवासी बाजनगर की पुलिस तलाश में थी। उस पर 25000 रुपये का इनाम भी है।
मुखबिर की सूचना पर उसे रोशननगर तिराहे से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व 3 कारतूस 315 बोर भी बरामद किए हैं। उसे जेल भेजे जाने की कार्रवाई की गई है।