{"_id":"654292967ea9b004130aed37","slug":"if-you-want-to-avoid-stress-and-depression-pay-attention-to-health-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-6810-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तनाव व डिप्रेशन से बचना है तो स्वास्थ्य पर ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तनाव व डिप्रेशन से बचना है तो स्वास्थ्य पर ध्यान दें
Wed, 01 Nov 2023 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के शहरी स्वास्थ्य केंद्र बिड़ला पर राष्ट्रीय तनाव जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को तनाव व डिप्रेशन से बचने के उपाय बताए गए। साथ उन्हें अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने और फिटनेस के लिए समय निकालने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुधा वर्मा नेे फीता काटकर किया। तत्पश्चात हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि भाग-दौड़ की जिंदगी में डिप्रेशन और तनाव ने लोगों की जिंदगी में अपना स्थान बना लिया है। लोग डिप्रेशन व तनाव का जीवन जी रहे हैं। तनाव व डिप्रेशन से बचने के लिए लोगों को थोड़ा सा समय अपने स्वास्थ्य के लिए अवश्य निकालना चाहिए। योग व कसरत आदि पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह एक प्रकार की थेरेपी का काम करती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि लोगों के मानसिक स्वास्थ्य के हित को ध्यान में रखते हुए मानसिक टीम विशेष मानसिक दिवसों पर सीएचसी और पीएचसी पर मेगा शिविरों का आयोजन करती है। इन शिविरों के आयोजन का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की मानसिक बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना है जिला मानसिक कई टीम द्वारा पूरे जिले में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाते हैं जैसे दुआ से दवा जागरूकता, विद्यालय जागरुकता, वर्क प्लेस जागरूकता, अर्बन स्लम एरिया आदि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नोडल अधिकारी डा. कुलदीप ने बताया कि आज राष्ट्रीय तनाव जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। तनाव के लक्षण प्रतीत होते ही मनोचिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। जिला संयुक्त चिकित्सालय के मनकक्ष में विभिन्न मानसिक समस्याओं के लिए संपर्क किया जा सकता है ।
विज्ञापन