फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If you do not water the commotion, police cracked staves

पानी न मिलने पर हंगामा पुलिस ने फटकारी लाठियां

Wed, 18 May 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 18 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
If you do not water the commotion, police cracked staves
पानी - फोटो : Amar Ujala
वीधा नगर के लोगों ने बोदला-शाहगंज रोड की जाम
विज्ञापन

जलता टायर सड़क पर फेंका, लोगों में अफरातफरी

भीषण गर्मी में पानी संकट गहराने पर लोगों का आक्रोश भड़कता जा रहा है। वीधा नगर में पानी न मिलने पर मंगलवार को लोगों ने शाहगंज-बोदला रोड पर जाम लगा दिया। ट्रैफिक रोकने के लिए महिलाओं के साथ बच्चे भी लाठी-डंडे लेकर निकल आए। उन्होंने काफी देर तक हंगामा किया। जलता हुआ टायर सड़क पर फेंक दिया। इससे अफरातफरी मच गई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारीं।

शहर में पानी संकट गहराता जा रहा है। जगदीशपुरा स्थित वीधा नगर और नेताजी नगर में लंबे समय से पानी की समस्या है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इधर, भीषण गर्मी में भी पानी न मिलने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। मंगलवार दोपहर बाद वे घरों से निकल आए। वीधा नगर के सामने ही शाहगंज-बोदला रोड पर जाम लगा दिया। जल संस्थान और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में महिलाएं और बच्चे काफी संख्या में थे। उन्होंने लाठी-डंडे के बल पर दोनों तरफ से ट्रैफिक रोक दिया। इस रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लगभग एक घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच एक युवक ने जलता हुआ टायर बीच सड़क पर फेंक दिया। इससे भगदड़ की स्थिति बन गई। लोग अपने वाहन छोड़कर भागने लगे। प्रदर्शनकारियों को उग्र होता देख पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। महिलाओं पर भी लाठियां बरसाईं। कुछ ही देर में भीड़ तितर-बितर हो गई। इसके बाद प्रदर्शनकारी इधर-उधर हो गए। तब कहीं जाकर जाम खुला। 
विज्ञापन


आज जलकल का घेराव करेंगे यमुनापार के लोग
पानी संकट से आजिज आए यमुनापार के लोग बड़ी संख्या में बुधवार को जलकल कार्यालय का घेराव करेंगे। इसका नेतृत्व भाजपा प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान करेंगे। इसके अलावा यमुनापार में भाजपा के तीन वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed