फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   if you are not alert in summer to be cool then you should be admit in hospital

ध्यान नहीं दिया तो गर्मियों में कूल रहने का ये उपाय पहुंचा देगा अस्पताल

Sat, 13 May 2017 04:06 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला आगरा
ब्यूरो /अमर उजाला आगरा Updated Sat, 13 May 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
if you are not alert in summer to be cool then you should be admit in hospital
डेमो पिक
गर्मियों में चढ़ता पारा और सूखते होंठ ऐसे में अगर घर से बाहर हों तो ये खु़द को ठंडा रखने के लिए सभी ये उपाये करते हैं। लेकिन ज़रा सी लापरवाही सेहत के लिये कितना नुकसानदायक हो सकती है आप सोच भी नहीं सकते हैं।
विज्ञापन


हम बात करे रहे हैं कोल्डड्रिंक्स की। बढ़ती गर्मी के साथ इनकी डिमांड भी बड़ जाती है। होटल/ रेस्टोरेंट में पहुंचे या किसी के घर, सबसे पहले कोल्डड्रिंक ही सामने आती है।
विज्ञापन


लेकिन क्या आप इसे पीने से पहले इसकी एक्सपाईरी डेट देखते हैँ, यदी नहीं तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत की हानिकारक हो सकता है। आप शायद जानते न हों लेकिन ये  एक्पायर्ड कोल्डड्रिंकस आपको होटलों, दुकानों और रेस्टोरेंट्स में खूब धड्ल्ले से परोसी जा रही है। इसलिए सावधान हो जाइए कहीं आपकी कोल्डड्रिंक एक्सपायर्ड तो नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गर्मी में कोल्डड्रिंक्स की बढ़ती मांग के साथ ही आपकी सेहत के खिलाफ इन मुनाफा खोृरों का षडयंत्र भी शुरू हो जाता  है। मांग की पूर्ती के लिए दुकानदारों की धांधली को देखते हुए एफएसडीए ने इसके लिए गाइड लाइन जारी की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की अभी तक की छापे-मारी में दुकानदारों की ये कारस्तानी सामने आई है।

 
एफएसडीए ने बीते दो महीने में 13 प्रतिष्ठानों पर एक्सपायरी डेट  कोल्डड्रिंक और पैक्ड जूस पकड़े हैं। रेस्टोरेंट और होटलों में भी ये खेल पकड़ा है। जिला अभिहित अधिकारी देवाशीष उपाध्याय ने बताया कि होटल-रेस्टोरेंट में ये खेल खूब चल रहा। ऐसे में कप में खुली कोल्डड्रिंक-जूस लेने से बचें और बोतल पर डेट चेक कर के ही खरीदें। और यदी कहीं इस प्रकार की धांधली पाई जाए तो तुरंत विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed