{"_id":"66a32c0bdbcb57cdbf0dcfb8","slug":"if-you-also-share-pictures-of-every-moment-on-social-media-then-be-careful-don-t-make-this-mistake-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सोशल मीडिया पर अगर आप भी करते हैं पल-पल की तस्वीरें साझा, तो रहें सावधान...भूल से भी न करें ये गलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सोशल मीडिया पर अगर आप भी करते हैं पल-पल की तस्वीरें साझा, तो रहें सावधान...भूल से भी न करें ये गलती
Sun, 28 Jul 2024 12:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:27 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर यदि सक्रिय रहते हैं, तो विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अमर उजाला फाउंडेशन ने रुनकता स्थित मां कैला देवी इंटर कॉलेज में आयोजित की पुलिस की पाठशाला में इस बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया पर अन्जान फ्रेंड से सावधान रहें। हर किसी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें। मोबाइल पर आने वाले अन्जान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। बैंक खाते की जानकारी फोन पर किसी को नहीं दें। ये बातें एसीपी हरीपर्वत आदित्य सिंह ने बृहस्पतिवार को रुनकता स्थित मां कैला देवी इंटर काॅलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहीं। वह पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे थे।
उन्होंने छात्राओं से कहा कि अगर, उन्हें कोई परेशान करे, मोबाइल फोन पर अश्लील संदेश भेजे, आते-जाते पीछा करता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। वे अपने परिजन और स्कूल के शिक्षक को बताएं। अगर, कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है तो पुलिस की सहायता लें। 1090 हेल्पलाइन महिलाओं के लिए बनाई गई है। इस पर शिकायत करने पर पुलिस के पास जाने की जरूरत नहीं है।
साइबर क्राइम होने पर 1930 पर करें कॉल
एसीपी ने विद्यार्थियों से कहा कि हर किसी को अपने निवास स्थान वाले थाने के बारे में पता होना चाहिए। पुलिस को अपनी समस्या बताएं। हर थाने में महिला हेल्प डेस्क बनी है, जो महिलाओं की शिकायतें सुनती हैं। साइबर हेल्प डेस्क भी है। अगर, किसी के साथ साइबर क्राइम होता है तो वह साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
छात्राओं ने किए सवाल
पाठशाला में विद्यार्थियों ने भी सवाल किए। छात्राओं ने पूछा कि वह घर बैठे पुलिस की सहायता कैसे ले सकती हैं। इस पर एसीपी ने बताया कि वह 112 पर कॉल करें। 10 मिनट में पुलिस की पीआरवी आपके पास पहुंच जाएगी। एक छात्रा ने सवाल किया कि अगर, थाने पर सुनवाई न हो तो कहां जाएं? इस पर एसीपी ने कहा कि वह उनसे और उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सकती हैं। विद्यार्थियों को एक बार थाने आकर पुलिस की कार्यप्रणाली को जानना चाहिए। इसके लिए एसीपी ने थाना सिकंदरा के प्रभारी को निर्देशित भी किया।
पुरस्कार में मिलीं अमर उजाला की पुस्तकें
इस दौरान एसीपी के सवालों के सही जवाब देने पर छात्रा रश्मि, सपना, तमन्ना, खुशी, नेहा, शीतल, अंजलि, निधि, भूमिका और खुशी तोमर को अमर उजाला की ओर से पुरस्कार में पुस्तकें दी गईं। इस दौरान थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा, कॉलेज प्रबंधक विनीत शर्मा, व्यवस्थापक प्रीतम शर्मा, हिंदी मीडियम प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, प्रवक्ता ज्ञानेंद्र सिंह, प्रवक्ता योगेश सिंह, योगेश वरुण, विजयपाल सिंह, अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्य प्रिया चौहान, हेमलता भी रहीं।