फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If there was damage due to storm in Agra people got relief from rain

Agra Weather News: आंधी से हुआ नुकसान तो बारिश से मिली राहत, ओले पड़ने की संभावना; पढ़ें कैसा रहेगा आज का दिन

Thu, 25 May 2023 09:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 May 2023 09:35 AM IST
सार

आगरा में आंधी से हुआ नुकसान तो बारिश से लोगों को राहत मिली। अब ओले पड़ने की संभावना है। पढ़ें आज का दिन कैसा रहेगा ?

विज्ञापन
If there was damage due to storm in Agra people got relief from rain
आगरा में बादल छाए हुए हैं, मौसम वैज्ञानिक ने बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना बताई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम का मिजाज बुधवार को सुबह से ही तल्ख रहा। दिन भर तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हुए। पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे। सड़क पर धूल भरी हवा चली। शाम करीब पांच बजे से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। रात करीब साढ़े 9 बजे 65 किमी की रफ्तार से आंधी आई और बारिश हुई। कुछ जगहों पर होर्डिंग्स फटने, गिरने, पेड़ गिरने व तार टूटने की घटनाएं हुईं। 

विज्ञापन

दिन खासा गर्म रहा तो रात में मिली राहत

मौसम विज्ञानियों ने बृहस्पतिवार को भी आंधी-बारिश और ओले पड़ने की संभावना जताई है। मई के तीसरे हफ्ते में मौसम का मिजाज कई बार बदला। सप्ताह का पहला और दूसरा दिन खासा गर्म रहा तो बुधवार को मौसम के मिजाज ने पलटी खाई। सुबह कड़क धूप निकली। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट लिख क्लर्क ने खा लिया जहरः 'अधिकारी हर फाइल पर मांगते दो हजार रुपये, कर्मियों का करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी ने पेड़ों को पहुंचाया नुकसान

वहीं दोपहर को आसमान में बादल छाए तो फिर गर्मी का असर धीरे-धीरे कम होता गया। रात करीब साढ़े 9 बजे आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। 65 किमी की रफ्तार से चली आंधी ने शहर में कई स्थानों पर होर्डिंग और पेड़ों को क्षति पहुंचाई। आंधी के चलते सड़कों पर दोपहिया वाहनों को काफी दिक्कत हुई।

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम के बदलाव से बुधवार को अधिकतम तापमान में 8.3 डिग्री की कमी दर्ज की गई। यह 37.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अनुसार बृहस्पतिवार को तापमान में और गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ेंः- Agra News: दो हजार के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया कारोबारी, बैंक में जमा करने पहुंचा था 2.85 करोड़ रुपये

गुरुवार को ऐसा रहेगा मौसम

  • अधिकतम तापमान- 37.7
  • न्यूनतम तापमान- 26.7
  • सूर्योदय- 5:28
  • सूर्यास्त- 7:05
  • एक्यूआई- 82
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed