फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If the standards are not met then the name of the examination center will be removed from the list.

Agra News: मानक पूरे नहीं तो सूची से हटेगा परीक्षा केंद्र का नाम

Fri, 29 Dec 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
If the standards are not met then the name of the examination center will be removed from the list.
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए कमर कस चुका है। नकल रोकने के लिए परिषद सख्त रुख भी अपनाएगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों पर शिकंजा कसेगा। तय किया गया है कि बोर्ड द्वारा निर्धारित मानक पूरे नहीं करने वाले विद्यालय का नाम परीक्षा केंद्रों के लिए घोषित सूची से हटा दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड के अधिकारी केंद्र बनाए गए विद्यालयों की परीक्षा से पहले जांच करेंगे। परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 67 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किया है। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 41112 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र बनाने से पहले परिषद ने सभी विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के अलावा परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी कैमरा, वॉइस रिकार्डिंग, प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी मांगी गई। विद्यालयों से उपलब्ध कराई गई सूचना का स्थानीय स्तर पर सत्यापन भी कराया गया। अनंतिम सूची पर आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद सूची को जारी किया गया। परिषद ने केंद्र की सूची जारी करने के बाद अपने स्तर से केंद्र बनाए गए विद्यालयों की जांच करने का निर्णय लिया है। इसके लिए परिषद के अधिकारी जिले में आएंगे। अधिकारी विद्यालयों में फर्नीचर, शौचालय की स्थिति, प्रकाश के इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे, आवाज रिकार्डिंग आदि की सुविधा की भी जांच करेंगे। जांच में यदि किसी भी केंद्र पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं मिलेंगे तो उसका नाम सूची से हटाकर दूसरे विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed