फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If the fault occurs at night, do not wait for the morning

Agra News: रात में हो फॉल्ट तो सुबह का न करें इंतजार

Tue, 12 Mar 2024 10:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Mar 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
If the fault occurs at night, do not wait for the morning
रात में हो फाल्ट तो सुबह का न करें इंतजार
विज्ञापन

लखनऊ से आए नोडल अधिकारी ने परखीं विद्युत निगम की व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विद्युत व्यवस्थाओं को हकीकत परखने के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारी भेजे गए हैं। इसी के तहत सोमवार को नोडल अधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा लखनऊ से मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने उप खंड सिविल लाइन ग्रामीण का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। साफ कहा कि अगर रात में फॉल्ट हो तो उसे रात में ही सही कराया जाए। इसमें लापरवाही हुई तो कार्रवाई होगी।
तीन दिवसीय समीक्षा के लिए मैनपुरी पहुंचे नोडल अधिकारी ने शहर से सटे सिविल लाइन ग्रामीण उप खंड से निरीक्षण की शुरुआत की। उप खंड अधिकारी ऐंद्र कुमार शर्मा के साथ उन्होंने विद्युत संबंधी व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने स्विच यार्ड, वीसीवी पैनल, आपूर्ति रजिस्टर, शट डाउन रजिस्टर चेक कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायतों पर लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की विभाग में कोई जगह नहीं है। नोडल अधिकारी ने बताया कि शिकायतें आती हैं कि रात में होने वाले फाल्ट को सुबह सही किया जाता है। इस पर अवर अभियंता को स्पष्ट रूप से कहा कि अगर ऐसी शिकायत मिलती है तो लाइन स्टाफ के साथ ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं 33 केवी और 11 केवी लाइनों की पेट्रोलिंग करवाकर उनसे छू रहे पेड़ों का छटान कराने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर केबल और खंभे बदलने का काम रीवैंप योजना के तहत किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर कहीं कोई जरूरत है तो उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। साथ ही ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से, 1912 पर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed