फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If the bill is not deposited then the supply of five villages is stopped

बिल जमा नहीं किया तो पांच गांवों की आपूर्ति कराई बंद

Tue, 19 Apr 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
If the bill is not deposited then the supply of five villages is stopped
बकाया बिल जमा न करने पर ट्रांसफार्मर के कनेक्शन हटाता लाइनमै - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बिजली उपभोग के बाद भी बिल जमा न करने पर विद्युत निगम ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को बिल जमा न करने पर पांच गांवों को विद्युत निगम ने आपूर्ति से वंचित कर दिया। तीन गांवों में जहां केबल उतार ली गईं वहीं दो गांवों में ट्रांसफार्मर से एचटी लाइन का कनेक्शन काट दिया गया। सभी कनेक्शनधारकों से बकाया बिल जमा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उपकेंद्र अरमसराय के नोडल उमर हसन ने गांव सिंगई के ट्रांसफार्मर के कनेक्शन के हटवा दिया। यहां 40 घरों में बिजली कनेक्शन होने के बाद भी बीते तीन सालों से किसी ने भी बिल जमा नहीं किया। वहीं उपकेंद्र भदेही के गांव अलीपुर में भी 120 उपभोक्ताओं ने दो साल से एक भी बिल जमा नहीं किया।
विज्ञापन

यहां भी ट्रांसफार्मर के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इसके अलावा उपकेंद्र तखरऊ के टीजी-2 कृष्णकांत सोलंकी ने बिल जमा न करने पर कुदइया और नगला तार गांवों में एचटी लाइन की केबल उतरवाकर आपूर्ति बंद कर दी। उन्होंने बताया कि बिल जमा करने पर ही केबल जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप का काटा कनेक्शन
सोमवार को बिजली चेकिंग करने गई टीम ने कस्बा बेवर में आईशर वर्कशॉप का भी कनेक्शन काट दिया। एसडीओ सुरेंद्र सिंह और अवर अभियंता रजनीकांत ने टीम के साथ पहुंचकर कनेक्शन काटा। उन्होंने बताया कि वर्कशॉप पर 3.62 लाख रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed