Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If one dislikes a mother-in-law dressing up, another might take issue with the use of a veil.

Agra News: सास का संवरना पसंद नहीं तो किसी को घूंघट से परहेज

Fri, 13 Nov 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
If one dislikes a mother-in-law dressing up, another might take issue with the use of a veil.
आगरा। 50 की उम्र में भी सास नई-नवेली दुल्हन की तरह सज-संवरकर रहती है। दोनों के बीच सजने-संवरने का कंपटीशन इतना बढ़ा कि पति-पत्नी के रिश्ते में गांठ पड़ गई। बहू ने ससुराल छोड़ दिया। परिवार परामर्श केंद्र में दूसरे मामला परंपरा और नई पीढ़ी की सोच का सामने आया, जहां बहू ने लंबा घूंघट करने से साफ इन्कार कर दिया।काउंसलर अब गृहस्थी बचाने के लिए समझाने में लगे हैं।
विज्ञापन

शाहगंज के रहने वाले युवक का विवाह मंटोला की युवती से हुआ था। शादी को महज दो महीने ही हुए थे कि रिश्ते में दरार पड़ गई। बहू मायके से लौटने को तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार को काउंसिलिंग के दौरान बहू ने आपत्ति जताई कि सास बहुत ज्यादा सजती-संवारती है और उम्र में काफी कम लगती है। वह सास की तरह सुबह से सज-संवरकर नहीं रहना चाहती है। पति इस पर टोकता है, मां से तुलना करने लगता है। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाया।
विज्ञापन

दूसरा मामला एत्मादपुर की युवती का है। उसका विवाह कानपुर के युवक से 10 फरवरी, 2026 को हुआ था। शादी के बाद से ही घर में घूंघट प्रथा को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। युवती का कहना था कि वह शिक्षित है। लंबा घूंघट डालकर रहने को कहा जाता है। उससे घूंघट में घर का कामकाज नहीं होता है। वह इस तरह से नहीं रह सकता है। वहीं पति का कहना था कि वे ग्रामीण परिवेश में रहते हैं, जहां परंपरा के अनुसार घूंघट करना अनिवार्य है। इसी जिद के चलते मामला परामर्श केंद्र तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटी-छोटी बातों और आपसी संवाद के कमी के कारण रिश्ते बिखर रहे हैं। दोनों मामलों में पति-पत्नी और उनके परिजन को बैठाकर मनमुटाव को दूर कराने के प्रयास जारी हैं। - प्रीता, एसीपी कार्यालय, परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed