{"_id":"6a2c72c518924dd50c0e585a","slug":"if-he-comes-to-the-outpost-i-will-thrash-the-sarpanch-with-my-shoes-agra-news-c-421-1-ag11011-10249-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ‘चौकी पर आया तो सरपंच को जूतों से पीटूंगा...’, चौकी प्रभारी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ‘चौकी पर आया तो सरपंच को जूतों से पीटूंगा...’, चौकी प्रभारी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
अछनेरा(आगरा)। थाना किरावली की मिढ़ाकुर चौकी के प्रभारी नवजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वो सरपंच के चौकी आने पर जूतों से पीटने की बात कहते हुए सुने जा सकते हैं। मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। एसीपी अछनेरा ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट दी। इस आधार पर डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।
वीडियो करीबन 2 मिनट 45 सेकंड का है। वीडियो थाना किरावली की मिढ़ाकुर चौकी का बताया जा रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी वर्दी में दिखाई दे रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का दावा है कि उसमें सुनाई दे रही आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियां चौकी प्रभारी ने की। सकतपुर गांव के सरपंच रामप्रकाश सोलंकी ने चौकी प्रभारी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने का आरोप लगाया। वह पीड़ित पक्ष का समर्थन करने गए थे। कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से शिकायत की। सम्मान की रक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली थी। इस पर जांच कराई गई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दरोगा को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।