{"_id":"6837fb6c8c968e70d3098592","slug":"if-government-land-is-encroached-then-lekhpal-is-suspended-dm-issued-instructions-to-all-sdms-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सरकारी भूमि पर हुआ कब्जा, तो लेखपाल निलंबित...डीएम ने सभी एसडीएम को जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सरकारी भूमि पर हुआ कब्जा, तो लेखपाल निलंबित...डीएम ने सभी एसडीएम को जारी किए निर्देश
Thu, 29 May 2025 11:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 11:45 AM IST
सार
सरकारी भूमि पर कब्जा होता है, तो गाज लेखपाल पर गिरेगी। पिनाहट क्षेत्र में हुई घटना के बाद जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को ये निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा हुआ तो लेखपाल निलंबित होगा। पिनाहट के चचिहा में हुए मारपीट के बाद जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सभी एसडीएम को निर्देश जारी किए हैं। राजस्व भूमि कब्जा मुक्त रखने के लिए लेखपालों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
पिनाहट के चचिहा स्थित नयापुर गांव में मंगलवार को एसडीएम बाह सरकारी भूमि पर हुए कब्जे की जांच के लिए गए थे। जहां बिल्डर और उसके साथियों ने एसडीएम से पुलिस के सामने अभद्रता की। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी तरफ, डीएम ने सभी एसडीएम से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। नाली, चकमार्ग, खेल का मैदान, खाद के गड्ढ़े, श्मसान व अन्य राजकीय भूमि पर कब्जा होने की दशा में लेखपाल की जिम्मेदारी तय की गई है। डीएम ने बताया कि लेखपाल अगर कब्जे की सूचना नहीं देगा। तो उसे निलंबित किया जाएगा।