फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If asked for OTP for SIR verification, do not provide it, otherwise you may become a victim of cyber fraud.

Agra News: एसआईआर वैरिफिकेशन के लिए मांगे ओटीपी तो न दें, हो सकते हैं साइबर फ्रॉड का शिकार

Tue, 25 Nov 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
If asked for OTP for SIR verification, do not provide it, otherwise you may become a victim of cyber fraud.
कासगंज। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार कराने के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। इसी की आड़ में साइबर ठग लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। एसआईआर वैरिफिकेशन के नाम पर ओटीपी बताने को कहते हैं। अगर आपके पास भी ऐसी काॅल आए तो सचेत हो जाएं। तत्काल इसकी सूचना साइबर सेल को दें। एसआईआर प्रक्रिया में वैरिफिकेशन के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) की जरूरत किसी भी चरण में नहीं पड़ती
विज्ञापन

इस समय मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। बीएलओ के माध्यम से लोगों को आवेदन फाॅर्म उपलब्ध कराए गए हैं। तमाम लोग ऐसे हैं जिनके पास आवेदन फाॅर्म नहीं पहुंचे हैं। इसका फायदा उठाने के लिए साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। जिले में कुछ लोगों के पास फोन कॉल आ रहे हैं। इनमें खुद को बीएलओ बताने वाले व्यक्ति ओटीपी व अन्य जानकारी मांग रहे हैं। मतदाता राकेश ने बताया कि एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने अपने को बीएलओ बताकर फोन किया और सत्यापन के नाम पर ओटीपी आने को बोला, लेकिन बीएलओ की जानकारी होने के कारण उसे कुछ भी नहीं बताया। सतीश ने बताया कि उनके पास अंजान नंबर से फोन करके पूछा गया कि आपके पास आवेदन फाॅर्म आया है या नहीं। यदि नहीं आया है तो भरवा दिया जाएगा। इसके लिए कुछ जानकारी देनी होगी, लेकिन मैंने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन




एसआईआर एपीके फाइल न करें डाउनलोड

यदि आपके पास एसआईआर एपीके फाइल आए तो इसे डाउनलोड न करें। इस में खतरनाक मालवेयर होता है। अगर इस फाइल को डाउनलोड कर लिया तो आपका मोबाइल हैक हो आएगा। मोबाइल में सेव फोटो, इंटरनेट डाटा, मोबाइल एप, सोशल मीडिया और यूपीआई लॉगिन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी ठग एक्सेस कर आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, मनोज गुप्ता कहते हैं कि एसआईआर की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और सरल है। बीएलओ किसी भी स्थिति में फोन पर ओटीपी नहीं मांगता। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो समझ लें कि वह आपकी निजी जानकारी और बैंक खाते को निशाना बनाने वाला जालसाज है। साइबर सेल प्रभारी, रामकेश राजपूत ने बताया कि मतदाता किसी अनजान कॉल पर ओटीपी, आधार नंबर, बैंक विवरण या अन्य संवेदनशील जानकारी न दें। यदि किसी को इस तरह की संदिग्ध कॉल प्राप्त हो तो तुरंत इसकी शिकायत संबंधित थाने, साइबर हेल्पलाइन पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed