{"_id":"44be8d6b0beff5666c89cf8552de718e","slug":"if-a-pledge-at-least-not-allowing-dirt-bike-enjoy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम से कम गंदगी न फैलाने का प्रण तो लें : आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम से कम गंदगी न फैलाने का प्रण तो लें : आनंद
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Mon, 18 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को एनडीटीवी द्वारा मुंबई में आयोजित टेलीथोन ‘बनेगा स्वच्छ इंडिया’ कार्यक्रम में आगरा से इंडिया राइजिंग अध्यक्ष आनंद राय पैनलिस्ट के तौर पर मौजूद रहे। होस्ट फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इंडिया राइजिंग के काम और देश के स्वच्छता कार्यक्रम पर चर्चा की। आनंद राय ने चर्चा के दौरान टीवी के माध्यम से देश की जनता से गुजारिश की कि अगर किन्हीं कारणों से स्वच्छता के लिए अधिक कुछ नहीं कर सकते तो अपने मकान, दुकान, प्रतिष्ठान के आसपास का छोटा सा इलाका ही स्वच्छ रख लें। अगर सफाई नहीं कर सकते तो कम से कम गंदगी न फैलाने का प्रण तो ले ही सकते हैं। आनंद राय शनिवार को मुंबई पहुंच गए थे।
विज्ञापन