फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Identification of the dead body of the innocent found on the banks of the Ganges

गंगा किनारे मिले मासूम के शव की शिनाख्त

Wed, 21 Sep 2022 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:16 PM IST
सार

मंगलवार को गंगावन के निकट उकुर्री में गंगा किनारे मिले 6 वर्षीय मासूम के शव की शिनाख्त हो गई है।शव जनपद एटा के थाना मारहरा के नगला ककरीट निवासी मानपाल के छह वर्षीय प्रवेंद्र का था।उसने बताया कि उसकी पत्नी दयावती उसके छह वर्षीय पुत्र प्रवेंद्र को लेकर अचानक कहीं चली गई थी।

विज्ञापन
Identification of the dead body of the innocent found on the banks of the Ganges

विस्तार

सोरोंजी। मंगलवार को गंगावन के निकट उकुर्री में गंगा किनारे मिले 6 वर्षीय मासूम के शव की शिनाख्त हो गई है। शव जनपद एटा के थाना मारहरा के नगला ककरीट निवासी मानपाल के छह वर्षीय प्रवेंद्र का था। पिता ने मासूम के शव का शिनाख्त की। उसकी पत्नी व पुत्र 5 सितंबर से लापता थे। जिसकी वह तलाश कर रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम उकुर्री में गंगा किनारे एक मासूम का शव मिला। जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस के द्वारा आस पास के थानों एवं सोशल मीडिया पर उसका फोटो पोस्ट किया। छह वर्षीय मासूम के शव मिलने की जानकारी जब जनपद एटा के ग्राम नगला ककरीट निवासी मानपाल को हुई तो उसने जनपद में पहुंचा। सोरों पुलिस से सपंर्क पर उसने मासूम के शव की शिनाख्त अपने पुत्र प्रवेंद्र के रूप में की। उसने बताया कि उसकी पत्नी दयावती उसके छह वर्षीय पुत्र प्रवेंद्र को लेकर अचानक कहीं चली गई थी। तभी से वह दोनों की खोज कर रहा था। उसने बताया कि उसके द्वारा दोनों के लापता होने की शिकायत पुलिस को दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed