फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ideal Market Dream Remains Unfulfilled: Agra's Motiganj Struggles With Broken Roads and Waterlogging

बदहाल मंडी: आदर्श बनाने का सपना अधूरा, टूटी सड़कें और जलभराव; मोतीगंज के व्यापारियां का ये है दर्द

Mon, 31 Aug 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 09:47 AM IST
सार

आगरा के मोतीगंज को आदर्श मंडी बनाने की घोषणा के बावजूद व्यापारी आज भी टूटी सड़कों, जलभराव, गंदगी और जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। व्यापार समिति की गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों के सामने समस्याएं रखकर सड़क निर्माण और स्थायी जलनिकासी की मांग की गई।

विज्ञापन
Ideal Market Dream Remains Unfulfilled: Agra's Motiganj Struggles With Broken Roads and Waterlogging
मोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मोतीगंज को आदर्श मंडी बनाने की घोषणा अब तक धरातल पर नहीं उतरी है। व्यापारी आज भी टूटी सड़कें, गंदगी और जलभराव जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं। रविवार को श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति ने जनप्रतिनिधियों के समक्ष इन समस्याओं को उठाते हुए स्थायी समाधान की मांग की।
विज्ञापन


लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में समिति की व्यापारिक गोष्ठी व पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह हुआ। अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल और महामंत्री शैलेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि खराब रास्तों और जाम के कारण भारी माल ढुलाई में काफी परेशानी होती है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सीधा असर व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ रहा है। उन्होंने सड़क निर्माण, जलभराव से मुक्ति और नियमित सफाई के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मेयर हेमलता दिवाकर और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने व्यापारियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने कहा कि व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी सुविधाओं में सुधार करना प्राथमिकता है। दोनों जनप्रतिनिधियों ने जल्द ही आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। गोष्ठी के बाद वृंदावन से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य और फूलों की होली की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed