{"_id":"6812f4e7b80d158fd101aa51","slug":"icse-isc-result-2025-dhruv-topped-agra-in-12th-and-manthan-in-10th-see-list-of-toppers-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSE ISC Result 2025: ध्रुव ने 12वीं और मंथन ने 10वीं में किया आगरा टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE ISC Result 2025: ध्रुव ने 12वीं और मंथन ने 10वीं में किया आगरा टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
Thu, 01 May 2025 09:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 01 May 2025 09:43 AM IST
सार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। ध्रुव ने 12वीं और मंथन ने 10वीं में आगरा टॉप किया।
विज्ञापन
ध्रुव और मंथन अपने परिवार के साथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षा में सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के छात्रों का दबदबा रहा। इसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं में आगरा टॉप किया है। छात्र ध्रुव मखीजा 99.25 फीसदी अंक के साथ 12वीं में अव्वल रहे, तो मंथन गोयल ने 10वीं में 99.20 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है।
सीआईएससीई के शहर में 15 स्कूलों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 3500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बुधवार सुबह करीब 11 बजे स्कूलों में कंप्यूटर पर परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ लग गई। परिणाम देखकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। 10वीं और 12वीं के परिणाम में जमकर अंक बरसे। 12वीं में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से तीन मेधावी रहे, जिसमें सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के अमन दुआ, सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज की संगिनी मेहरोत्रा और सेंट पॉल्स चर्च इंटर कॉलेज (यूनिट-2) की तनिष्का जैन शामिल है।

इन तीनों को 99-99 फीसदी अंक मिले है। तीसरे स्थान पर सेंट पैट्रिक्स स्कूल की आनिया सचदेवा, सेंट पीटर्स कॉलेज के पार्थ भटनागर और रचित रहे। इन तीनों के 98.75-98.75 फीसदी अंक आए हैं। सेंट एंथनी स्कूल की कृपा लूथरा और सेंट जॉर्जेस स्कूल की आकाशी वर्मा ने संयुक्त रूप से 98.25-98.25 फीसदी अंक हासिल कर जिले में चौथा स्थान पाया है।
10वीं में दूसरे नंबर पर सेंट पैट्रिक्स स्कूल की अंशिका जैन व समृद्धि रहीं। इन्होंने 99-99 फीसदी अंक पाए हैं। तीसरे नंबर पर सेंट पीटर्स कॉलेज के स्वास्तिक जैन और सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज (यूनिट-1) की नव्या जैन 98.60-98.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। चौथे नंबर पर सेंट पीटर्स कॉलेज के रोहन सिंघल ने 98.40 फीसदी अंक के साथ रहे ।

12वीं के मेधावी:
विद्यार्थी प्रतिशत
ध्रुव मखीजा 99.25
अमन दुआ 99.00
तनिष्का जैन 99.00
संगिनी मेहरोत्रा 99.00
आनिया सचदेवा 98.75
पार्थ भटनागर 98.75
रचित सदाना 98.75
विद्यार्थी प्रतिशत
ध्रुव मखीजा 99.25
अमन दुआ 99.00
तनिष्का जैन 99.00
संगिनी मेहरोत्रा 99.00
आनिया सचदेवा 98.75
पार्थ भटनागर 98.75
रचित सदाना 98.75
10वीं के मेधावी
विद्यार्थी प्रतिशत
मंथन गोयल 99.20
अंशिका जैन 99.00
समृद्धि 99.00
स्वास्तिक जैन 98.60
नव्या जैन 98.60
रोहन सिंघल 98.40
विद्यार्थी प्रतिशत
मंथन गोयल 99.20
अंशिका जैन 99.00
समृद्धि 99.00
स्वास्तिक जैन 98.60
नव्या जैन 98.60
रोहन सिंघल 98.40