{"_id":"5a61ce534f1c1b92268b54f3","slug":"ias-pcs-coaching-center-in-agra-bad-condition","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः प्रतिभाएं सुविधाओं से हारीं, कैसे हो सिविल सर्विसेज की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः प्रतिभाएं सुविधाओं से हारीं, कैसे हो सिविल सर्विसेज की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Jan 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
exam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में खंदारी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर में 25 जनवरी से नया सत्र शुरू होने जा रहा है, लेकिन यह सत्र भी महज खानापूर्ति साबित होने वाला है।
महज एक सप्ताह का समय है, लेकिन अभी तक कोचिंग सेंटर पर शिक्षक, भोजन और लाइब्रेरी इंचार्ज तक की व्यवस्था नहीं हुई है। आगामी सत्र में सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के नाम पर महज खानापूर्ति होने वाली है।
25 जनवरी से अनुसूचित जाति के छात्रों को सिविल सर्विस परीक्षा (प्री) की तैयारी कराने को समाज कल्याण विभाग द्वारा खंदारी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर आईएएस-पीसीएस कोचिंग सेंटर में नि:शुल्क सत्र शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
इससे 200 छात्रों को अनंतिम रूप से चयनित किया गया और 35 छात्रों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। 23- 24 को इनकी काउंसलिंग होनी है और चयनित प्रतिभागियों की 25 से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

छात्रों ने खोल रखा है मोर्चा
वर्तमान सत्र में कोचिंग सेंटर से सिविल सर्विस परीक्षा (प्री) की तैयारी कर रहे छात्रों ने कोचिंग प्रशासन पर भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगा चुके हैं। आरोप है कि सत्र समाप्त होने को है, लेकिन अभी तक पाठ्यक्रम अधूरा है।
कुछ एक विषय की तो अभी कक्षाएं ही प्रारंभ नहीं हुई हैं। ऐसे में हम सिविल सर्विस की प्री- परीक्षा में कैसे भाग ले सकेंगे। कोचिंग सेंटर पर पर्याप्त स्टाफ नहीं है।
कुछ एक विषय की तो अभी कक्षाएं ही प्रारंभ नहीं हुई हैं। ऐसे में हम सिविल सर्विस की प्री- परीक्षा में कैसे भाग ले सकेंगे। कोचिंग सेंटर पर पर्याप्त स्टाफ नहीं है।