फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hydrogen bus will run near taj

ताज के पास फर्राटे भरेंगी हाईड्रोजन बसें

Sat, 13 Feb 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 13 Feb 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
hydrogen bus will run near taj
वह दिन दूर नहीं जब ताजमहल के आसपास बैटरी चलित बसों का भी दौर खत्म होगा। ऑटो एक्स्पो ने इस संभावना को साकार करने केलिए दरवाजे खोले हैं। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की टीम ने नोएडा में ऑटो एक्स्पो में ऐसी ही एक बस का अवलोकन किया। फिलहाल इस टीम ने ऑटो एक्स्पो में बैटरी चलित गोल्फ कार्ट पर मुहर लगाई है। कंपनी जल्द ही प्रजेंटेशन देने के लिए आएगी।
विज्ञापन


बता दें कि तेज रफ्तार और नए वाहनों के शौकीनों के लिए नोएडा में ऑटो एक्स्पो आयोजित किया गया था। इसमें तमाम कंपनियों ने अपने नए वाहन लांच किए थे। इधर, ताजमहल पर पर्यटकों की बढ़ती संख्या देखते हुए बैटरी चलित बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। ऐसे में तय किया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस बार एडीए आधुनिक बसें खरीदेगा। इसके लिए टीम ने ऑटो एक्स्पो से लौटने के बाद अपनी रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंप दी है। इसके अनुसार, ऑटो एक्स्पो में आईआईटी दिल्ली द्वारा तैयार हाईड्रोजन चलित बस को भी देखा था।
विज्ञापन


पर्यावरण और ऊर्जा को देखते हुए ये बस बेहद उपयोगी है। टीम ने गोल्फ कार्ट पर अपनी सकारात्मक रिपोर्ट दी है। ऑटो एक्स्पो में एडीए की टीम ने गोल्फ कार्ट का ट्रायल भी लिया। ये गाड़ी देखने में भी आकर्षक हैं। सूत्रों की मानें तो गोल्फ कार्ट बनाने वाली कंपनी को जल्द ही प्रजेंटेशन के लिए बुलाया जाएगा। टीम ने टाटा और महेंद्रा कंपनी की बैटरी चलित बसें भी देखी थीं। मगर, टाटा की बसें अधिक लंबी होने के कारण इन्हें रिजेक्ट कर दिया। वहीं, महेंद्रा कंपनी की बैटरी चलित बसें वर्तमान में ताजमहल पर संचालित हो रही हैं। ऐसे में टीम ने इन दोनों ही कंपनियों की बसों को किनारे कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed