{"_id":"6a0e25f922bcc98cb40e2836","slug":"husbands-mobile-phone-reveals-his-homosexuality-fir-lodged-agra-news-c-364-1-ag11019-129153-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पति के मोबाइल ने खोला समलैंगिक होने का राज, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पति के मोबाइल ने खोला समलैंगिक होने का राज, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 21 May 2026 02:52 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 21 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
आगरा। एकता थाने में एक विवाहिता ने पति पर समलैंगिक होने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि पति के व्यवहार पर शक होने की वजह से उन्होंने पति की मोबाइल चेक की तो होश उड़ गए। पति लड़की बनकर 200 से अधिक लड़कों से चैट करता था। कइयों के साथ उसके संबंध थे। न्यायालय के आदेश पर यह मामला दर्ज किया गया है।
एकता थाना क्षेत्र की महिला ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। बताया था उनका विवाह 22 दिसंबर, 2024 को आगरा के एक होटल में हिंदू रीति-रिवाज से उज्जैन, मध्यप्रदेश निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में पिता ने रिश्तेदारों के सहयोग से करीब 15-16 लाख रुपये खर्च किए। आरोप है कि शादी होने के बाद से ही पति ने दूरी बनाए रखी। पहले एक-दूसरे को समझने का हवाला दिया और फिर नजदीकियों से मना करने लगा।
शक होने पर उन्होंने पति के मोबाइल की जांच की तो आपत्तिजनक गतिविधियों का पता चला। आरोप है कि पति लड़की बनकर 200 से अधिक युवकों से बात करता था और उनसे मिलकर संबंध बना रुपये लेता था। यह जानकारी ससुराल वालों को देने पर मारपीट की गई। एक कमरे में बंद कर पति ने उसे अपने दोस्तों के पास भेजने की धमकी दी। डरी-सहमी उसने किसी तरह परिजन को सूचना दी और 5 मई, 2025 को मायके लौट आई थी। जून 2025 में पुलिस को शिकायत की लेकिन हुआ कुछ नहीं। परिवार परामर्श केंद्र में भी ससुरालीजन नहीं पहुंचे तब न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। उधर, थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।