फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband's friend accused of rape at gunpoint, police investigating

Agra News: पति के दोस्त पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 06 Jul 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Husband's friend accused of rape at gunpoint, police investigating
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी एक महिला ने अपने पति के दोस्त पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने उसके पति की गैरमौजूदगी का फायदा उठाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके पति और आरोपी दोनों वारदाना बेचने का काम करते हैं, जिसके चलते आरोपी अक्सर उनके घर आता-जाता था। 3 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे जब उसका पति काम से बाहर गया हुआ था और बच्चे ऊपर के कमरे में सो रहे थे, तभी पति का दोस्त घर में घुस आया। उसने पति के बारे में पूछा और पीने के लिए पानी मांगा। वह किचन में पानी लेने गई, तभी आरोपी ने पीछे से उसे तमंचा लगाकर दबोच लिया। आरोपी ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और तमंचे के बल पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पति को गोली मारने की धमकी भी दी और फिर वहां से भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed