{"_id":"5d2ad45d8ebc3e6d06302449","slug":"husband-wife-dies-in-road-accident-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी सहित तीन की मौत, कार सवार दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी सहित तीन की मौत, कार सवार दंपती घायल
Sun, 14 Jul 2019 12:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। स्कूटर सवार दंपति को सामने से आ रही स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। घटना में पति-पत्नी सहित तीन की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
रविवार सुबह कुसमरा निवासी अशोक कुमार (35) अपनी पत्नी सोनी (32) के साथ स्कूटी से मैनपुरी जा रहे थे। जब वो अजीतगंज के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। इससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इससे कार में सवार जागीर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुरारी के प्रधान पिंकू यादव, उनकी पत्नी और आठ वर्षीय बेटा अंश घायल हो गया। इन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
अस्पताल में कार सवार पिंकू यादव के घायल पुत्र अंश ने भी दम तोड़ दिया। पिंकू यादव और उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।