फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband-wife and cousins are beating the rhythm in the election battle

Agra News: चुनावी रण में ताल ठोंक रहे पति-पत्नी और चचेरे भाई

Wed, 03 May 2023 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Husband-wife and cousins are beating the rhythm in the election battle
करहल। किसी ने खूब कहा है कि राजनीति में सब जायज है। इसीलिए निकाय चुनाव में पति-पत्नी और चाचा-भतीजे एक-दूसरे के सामने चुनावी रण में ताल ठोंक रहे हैं। एक ही परिवार के लोगों के आमने-सामने होने से इनके चर्चे भी खूब हैं। करहल नगर पंचायत के चेयरमैन पद के लिए कुल दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी प्रत्याशी जीत के लिए जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनावी रण में आपसी संबंधों को दरकिनार करके भी प्रत्याशी मैदान में कूदे हैं। भाजपा से सचिन वर्मा चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी निशा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। सपा के टिकट पर अब्दुल नईम चुनाव मैदान में हैं, तो उन्हें उनका चचेरा भाई अकरम निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में टक्कर दे रहा है। पत्नी और भतीजे के चुनाव रण में होने के कारण मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। चारों और इसी के चर्चे हैं। वहीं मतदाता भी चक्कर में हैं कि आखिर वोट किसे दें। संवाद
विज्ञापन

दलों ने झोंकी ताकत
चुनाव प्रचार में प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ दिन-रात जुटे हुए हैं। वहीं सपा और भाजपा की प्रतिष्ठा भी इस चुनाव में दांव पर लगी है। ऐसे में दोनों ही दलों के नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों की जीत ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन


दोस्ती छोड़ कूदे चुनावी रण में
नगर पंचायत करहल में 15 वार्ड हैं। सभी वार्डों में प्रत्याशियों की फौज वोट मांगते हुए घूम रही है। कई प्रत्याशी ऐसे हैं जो वर्षों पुरानी दोस्ती छोड़कर चुनाव मैदान में एक-दूसरे से दो-दो हाथ कर रहे हैं। यही नहीं चेयरमैन पद के प्रत्याशी शमशाद का भाई सिराज खुद वार्ड मनिहारान से चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed