{"_id":"5bd165f3bdec226954314029","slug":"husband-torture-wife-for-second-marriage-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को सिगरेट से दागा, गरम चाकू से जलाया, फिर एक रात जुल्म की हद पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को सिगरेट से दागा, गरम चाकू से जलाया, फिर एक रात जुल्म की हद पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला के हाथ पर जलने के निशान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया, जिसे जानकर लोग सहम गए। शाहगंज क्षेत्र की महिला का आरोप है कि पति ने उसको न सिर्फ सिगरेट से दागा, बल्कि गरम चाकू से जलाया भी।
यह सब वो सहती रही, लेकिन मंगलवार रात को पति ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। वो किसी तरह बचकर मायके आई। उसने बुधवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला का कहना है कि उसकी शादी दिसंबर 2016 में फतेहपुर सीकरी के युवक से हुई थी। उसका एक बेटा है। पति उसे पसंद नहीं करता है। दूसरी शादी करना चाहता है। इस कारण उस पर जुल्म करता है।

Trending Videos
शरीर पर पड़े जलने के निशान
आरोप है कि पति आए दिन शराब पीकर घर आता है। इसके बाद उसे सिगरेट से दागता था। कभी-कभी गरम चाकू से भी शरीर को जलाता था। उसके शरीर पर जगह-जगह जलने के निशान भी हैं।
मंगलवार रात को पति ने जुल्म की हद पार कर दी। मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। बिना किसी से कुछ कहे मायके जाने की बात पर छोड़ा। उससे एक कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए।
पीड़ित महिला बुधवार को अपने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस आई। उसने पति की करतूतों के बारे में शिकायत की। इस पर मामले में थाना शाहगंज पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।