{"_id":"67be85dfcdc9530fa70ab0ed","slug":"husband-started-selling-obscene-pictures-of-his-wife-didn-t-even-feel-ashamed-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी की अश्लील तस्वीरें बेचने लगा पति...घरवाली के सोते ही करता था गंदा काम, शर्म भी न आई; ऐसे खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी की अश्लील तस्वीरें बेचने लगा पति...घरवाली के सोते ही करता था गंदा काम, शर्म भी न आई; ऐसे खुला राज
Wed, 26 Feb 2025 03:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Feb 2025 03:10 PM IST
सार
दहेज के लिए पति ने इतनी नीच हरकत की जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। सोते समय आरोपी ने पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इनको दिखाकर धमकाया। दहेज न मिलने पर आपत्तिजनक फोटो पोर्न साइट पर बेचने लगा।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति ने दहेज के लिए इतनी नीच हरकत की, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। दहेज में 10 लाख रुपये नहीं मिलने पर युवक ने दिव्यांग पत्नी के सोते समय आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि रुपयों की भरपाई के लिए पोर्न साइटों पर अपलोड कर बेचने लगा। मायकेवालों के विरोध पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
2023 में हुई थी शादी
विवाहिता के पिता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि दिव्यांग बेटी का निकाह 24 अक्तूबर 2023 को फतेहपुर सीकरी के एक युवक से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के लोग 10 लाख रुपयों के साथ मकान की मांग करने लगे। विरोध पर पति ने आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। रुपये की भरपाई के लिए वीडियो और फोटो पोर्न साइट पर अपलोड कर दिया।

मारपीट कर घर से निकाली पत्नी
विवाहिता को जब इस बात की जानकारी हुई, तो उसके होश उड़ गए। उसने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। विवाहिता ने ससुराल वालों से शिकायत भी की, लेकिन उन लोगों ने भी पति का ही साथ दिया। पीड़िता ने बताया कि 16 फरवरी को पति और अन्य ससुराल वालों ने पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने मायके वालों को पूरी घटना बताई। मामले में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।