{"_id":"5edf98ae8ebc3e4332364bba","slug":"husband-said-triple-talaq-gets-second-marriage-wife-complaint-ssp-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक बोलकर पति ने कर ली दूसरी शादी, विरोध पर दी तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक बोलकर पति ने कर ली दूसरी शादी, विरोध पर दी तेजाब डालने की धमकी
Wed, 10 Jun 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:08 AM IST
सार
पीड़िता का आरोप- दहेज के लिए मांगे पांच लाख रुपये
विज्ञापन
triple talaq
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना न्यू आगरा क्षेत्र की कासमा का आरोप है कि पति अरशद और ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया। कुछ दिन बाद पति ने उससे तीन तलाक बोलकर एक युवती से दूसरी शादी कर ली। विरोध पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया है। मामले में थाना पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं।
कासमा ने एसएसपी ऑफिस में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका निकाह छह फरवरी 2013 को अरशद के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही घरवाले परेशान करते थे। पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जाती थी। दहेज देने से मना करने पर मारपीट करते। इस बात का पता परिवार के लोगों को चलने पर पंचायत हुईं, लेकिन ससुराली नहीं माने।
पति अक्सर चार-चार महीने के लिए घर छोड़ देता था। बाद में राजीनामा कर घर ले जाता था। मई 2019 में ससुरालियों ने मारपीट की। इसके बाद घर से निकाल दिया। दो बच्चों के साथ मायके में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन
फेसबुक पर युवक से दोस्ती तोड़ने पर मिल रहीं धमकियां, दहशत में पीड़ित युवती का परिवार
पुलिस से शिकायत करने पर नौ महीने पहले पति घर आया। तीन बार तलाक बोलकर चला गया। दो महीने बाद पति ने दूसरी शादी कर ली। पति अब भी धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पति सहित अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।