फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›    Husband's friend raped woman on the pretext of getting a job in Kasganj

Kasganj: नौकरी लगवाने का झांसा देकर पति के दोस्त ने महिला संग किया दुष्कर्म, फिर करने लगा ब्लैकमेल  

Sat, 28 May 2022 03:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 May 2022 03:09 PM IST
सार

नौकरी का झांसा देकर महिला को अपनी बातों में फंसा लिया। आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
 Husband's friend raped woman on the pretext of getting a job in Kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कासगंज के सोरोंजी पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। आरोपी महिला को ब्लैकमेल कर रहा था और उसने महिला से नौकरी के नाम पर रुपये भी ठगे।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी कौशल किशोर पांडे उसके पति का दोस्त था। वह घर आता-जाता था। पति एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। आरोपी कौशल ने महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 20 हजार रुपये देने की मांग की और उसको दुष्कर्म का शिकार बनाया। महिला ने आरोपी को 1 लाख 9 हजार रुपये दे दिए। रुपये मिलने के बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी  उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था और धमकी देता था। महिला ने मामले की शिकायत सोरोंजी कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। सीओ सिटी दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपी कौशल पांडे को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed