{"_id":"611eb4088ebc3e79b801e51b","slug":"husband-s-friend-murdered-for-refusing-to-meet-woman-agra-news-agr504289748","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के मिलने से इनकार पर पति के दोस्त ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के मिलने से इनकार पर पति के दोस्त ने की हत्या
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। डौकी क्षेत्र में एक जुलाई को मिले एक महिला के शव की शिनाख्त हाथरस की मोहिनी के रूप में हुई है। उसकी हत्या पति के दोस्त ने मिलने से इनकार करने पर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
थानाध्यक्ष डौकी अशोक कुमार के मुताबिक एक जुलाई को क्षेत्र के ग्राम महल बादशाही के समीप खेत में एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान मोहिनी पत्नी अनिल निवासी सादाबाद जनपद हाथरस के रूप में की गई।
जांच के दौरान मृतका के पिता वीरेंद्र सिंह निवासी नारखी फिरोजाबाद हाल निवासी गुलाब नगर, नराइच थाना एत्माद्दौला ने बताया कि 30 जून को उसकी पुत्री घर से ससुराल के लिए गई थी, लेकिन ससुराल नहीं पहुंची। इस पर दामाद अनिल ने सादाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वहीं मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री गांव के ही अनिल से फोन पर बातचीत करती थी। उन्होंने अनिल पर शक जाहिर किया। इस पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस ने टूंडला से पिनाहट जाते समय बाजितपुर अंडरपास से अनिल को पकड़ा। पूछताछ के दौरान अनिल ने पुलिस को बताया कि उसकी मित्रता मृतका के पति से थी। घर आना-जाना था। इसके चलते मृतका से उसके संबंध हो गए थे। बाद में मृतका उससे मिलने से मना करने लगी।
30 जून को उसने मोहिनी को बहाने से बुलाया और उससे मिलने के लिए मनाने लगा। जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर सूजा से उसकी हत्या कर दी। अंगोछा से गला भी घोंट दिया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अंगोछा तथा सूजा बरामद कर लिया है। आरोपी को जेल भेज दिया।