पत्नी ने तोड़ा मोबाइल: घर से रूठकर चला गया पति, फोन कर बताया- अब नहीं जीना..., लगा दी नहर में छलांग
पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने नहर में छलांग लगा दी। घरवालों की सूचना पर पुलिस नहर में तलाश कर रही है, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक पति ने सिर्फ इस वजह से अपनी जान दे दी, क्योंकि पत्नी ने उसका मोबाइल तोड़ दिया था। मामला थाना मिरहची क्षेत्र का है। पत्नी से झगड़े के बाद एक युवक ने हजारा नहर के रतनपुर पुल से नहर में छलांग लगा दी। परिजन को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना पहले ही दे दी थी। बाइक पुल पर खड़ी करके वह नहर में कूद गया। जानकारी होने पर थाना पुलिस व युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पीएसी जवानों के गोताखोरों की मदद से कई घंटे नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन वह नहीं मिला।
यहां का है मामला
27 वर्षीय सुमित एटा के भगीपुर का निवासी है। सुमित वर्तमान में फिरोजाबाद में रहकर परिजन के साथ मजदूरी करता है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि युवक की पत्नी से दो दिन पूर्व मोबाइल तोड़ने को लेकर झगड़ा हो गया था, इसके बाद वो रूठकर घर से चला आया। इस दौरान सुमित अपनी भाभी का मोबाइल ले आया था।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी के मोबाइल में थी ऐसी तस्वीर, देखते ही आपा खो बैठा पति; बेरहमी से मारकर यमुना में फेंकी लाश
घर पर दी मरने की सूचना
घरवालों ने बताया कि भाभी के फोन से उसने घर पर आत्महत्या करने की सूचना दी है और उसने नहर में छलांग लगा दी। उधर सुमित का फोन आने के बाद घरवालों के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें - गजब का खेल: एक ही नंबर के दो वाहन, पुलिस चेकिंग में एक घंटे के अंदर पकड़े गए दो ऑटो; एक गिरफ्तार
बीच पुल पर खड़ी थी बाइक
थाना प्रभारी सुभाष बाबू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बीच पुल पर खड़ी बाइक एवं मोबाइल बरामद कर परिजन को सौंप दिया गया है।