{"_id":"5f75edc48ebc3e67a0335190","slug":"husband-is-gay-wife-complaint-in-woman-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समलैंगिक है पति, युवती ने मुकदमा लिखवाकर लगाए आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समलैंगिक है पति, युवती ने मुकदमा लिखवाकर लगाए आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:11 AM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी शादी मई 2019 को अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी चिकित्सक युवक से हुई थी। शादी में
30 लाख रुपये खर्च किए थे। इससे ससुराली खुश नहीं थे लगातार ताने मारते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विस्तार
एक युवती ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि हनीमून के दौरान पति ने खुद को समलैंगिक बताया। गंभीर बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी दी। उसकी जान लेने की कोशिश की।
कोतवाली क्षेत्र की युवती ने बताया कि उसकी शादी मई 2019 को अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी चिकित्सक युवक से हुई थी। शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। इससे ससुराली खुश नहीं थे लगातार ताने मारते थे। शादी के दो दिन बाद पति कुल्लू मनाली हनीमून पर ले गया। यहां एक रिसॉर्ट में ठहराया। इस दौरान मारपीट की गई। घूमने के दौरान पहाड़ से गिराने की कोशिश की लेकिन वह बच गई, होटल में आने पर भी धमकियां दीं।
ये भी पढ़ें- Hathras Case: विधि विज्ञान प्रयोगशाला की फोरेंसिक जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं- एडीजी अजय आनंद
विज्ञापन
इस दौरान पति ने बताया कि वह समलैंगिक है। इसका विरोध करने पर मारपीट की, मोबाइल तोड़ दिया। गला दबाने की कोशिश की। होटल कर्मचारियों ने उसको बचाया। सूचना पर मनाली पुलिस भी आ गई और पति से भी बात की। ससुराल आने के बाद वह मायके चली गई।

विगत अगस्त 2019 में ससुरालियों ने घर आकर दस लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामले में परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई।
मगर, समझौता नहीं हुआ। 11 सितंबर को महिला थाना में धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मगर, समझौता नहीं हुआ। 11 सितंबर को महिला थाना में धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।